facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रूपया 29 पैसे चढ़कर 79.45 प्रति डॉलर पर बंद

Last Updated- December 11, 2022 | 4:33 PM IST

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 29 पैसे की तेजी के साथ 79.45 के भाव पर बंद हुआ। इस तेजी का कारण घरेलू शेयरों में भारी लिवाली तथा विदेशी पूंजी का सतत निवेश जारी रहना था जिसके चलते निवेशकों की निवेश धारणा और मजबूत हुई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट तथा मुद्रास्फीतिक दबाव के कम होने से भी रुपये को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.32 के स्तर पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान रुपया 79.26 के उच्चस्तर और 79.48 के निचले स्तर तक गया। अंत में यह 29 पैसे की तेजी के साथ 79.45 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 79.74 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था। इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत चढ़ गया। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत घटकर 92.28 डॉलर प्रति बैरल रह गया। इसके अलावा बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 417.92 अंक की तेजी के साथ 60,260.13 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,376.84 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

First Published - August 17, 2022 | 5:54 PM IST

संबंधित पोस्ट