facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ZEE मामले में निर्देश संशोधित करने पर SAT सहमत

Advertisement

10 जुलाई को SAT ने सेबी को अश्विनी भाटिया के बजाय किसी अन्य पूर्णकालिक सदस्य को नियुक्त करने कहा था।

Last Updated- July 27, 2023 | 10:25 PM IST
Zee Entertainment

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के प्रवर्तकों पुनीत गोयनका (Punit Goenka) व सुभाष चंद्रा (Subhash Chandra) की तरफ से रकम की कथित हेराफेरी मामले में 10 जुलाई के आदेश में दिए गए निर्देशों को संशोधित करने पर प्रतिभूति अपील पंचाट (SAT) ने गुरुवार को सहमति जता दी।

बाजार नियामक सेबी ने 24 जुलाई को इसमें संशोधन के लिए आवेदन जमा कराया था और कहा था कि पूर्णकालिक सदस्य के अभाव के कारण आदेश में संशोधन जरूरी हो गया है।

10 जुलाई को SAT ने सेबी को अश्विनी भाटिया के बजाय किसी अन्य पूर्णकालिक सदस्य को नियुक्त करने कहा था। भाटिया ने गोयनका व चंद्रा के खिलाफ अंतरिम आदेश पारित किया था और SAT ने किसी तरह के पक्षपात को दूर करने के लिए किसी अन्य पूर्णकालिक सदस्य को नियुक्त करने का निर्देश दिया था।

Also read: Netweb Tech IPO: लिस्टिंग वाले दिन दोगुना हुआ पैसा, 90% प्रीमियम पर हुआ लिस्ट

हालांकि सेबी के पास जल्द ही भाटिया के अलावा एक ही पूर्णकालिक सदस्य रह जाएगा क्योंकि अनंत नारायण 31 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं जबकि एस के मोहंती का कार्यकाल 23 जून को समाप्त हो गया।

एक अन्य पूर्णकालिक सदस्य अनंत नारायण ने कंपनी को जारी कारण बताओ नोटिस से संबंधित निपटान आदेश अप्रैल में मंजूर किया था, जो इनसाइडर ट्रेडिंग और कीमत संवेदनशील सूचनाओं का खुलासा न करने से संबंधित था।

पिछले आदेश को संशोधित करते हुए न्यायाधीश तरुण अग्रवाल ने कहा, हम सेबी को अन्य पूर्णकालिक सदस्य की नियुक्ति का निर्देश देते हैं और अगर पूर्णकालिक सदस्य न हो तो उच्च रैंक या श्रेणी वाले कोई अधिकृत व्यक्ति आदेश पारित करेंगे।

Also read: Tata Motors DVR का शेयर 12 प्रतिशत चढ़ा

इस मामले में पंचाट ने नारायण को नियुक्त करने से इनकार कर दिया। SAT ने कहा कि नारायण निपटान संबंधी सुनवाई का हिस्सा था और संभव है कि वह इस निपटान के दौरान हुई चर्चा से प्रभावित हुए होंगे।

यह देखना बाकी है कि SAT का ताजा निर्देश की व्याख्या कैसी की जाती है और क्या नियामक इस मामले को आगे बढ़ाने के लिए किसी कार्यकारी निदेशक या चेयरपर्सन को नियुक्त करता है। ​पंचाट ने यह भी कहा है कि नियुक्त व्यक्ति को तय समयसीमा के भीतर आदेश पारित करना होगा।

Advertisement
First Published - July 27, 2023 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement