facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

OFS के जरिए NSDL में अपने 2 फीसदी हिस्सेदारी को बेचेगा SBI

Advertisement

सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (CDSL) बाद NSDL भारतीय शेयर बाजारों में लिस्ट होने वाली दूसरी डिपॉजिटरी सेवा कंपनी होगी।

Last Updated- July 11, 2023 | 9:45 AM IST
SBI

NSDL IPO: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने ओएफएस के जरिए नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) में अपनी 2 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का ऐलान किया है। एसबीआई (SBI) ने सोमवार को जानकारी दी।

इसके जरिए सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक संस्थान में अपने 40 लाख के शेयर बेचेगा। बता दें कि NSDL अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लाने जा रही है।
NSDL बनेगी शेयर बाजारों में लिस्ट होने वाली दूसरी डिपॉजिटरी सेवा कंपनी

सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (CDSL) बाद NSDL भारतीय शेयर बाजारों में लिस्ट होने वाली दूसरी डिपॉजिटरी सेवा कंपनी होगी।

ये भी पढ़ें: कार्यवाही और जांच के लिए सख्त मियाद तय करना ‘न तो सही’ है और ‘न ही संभव’: SEBI

एसबीआई OFS के जरिए बेचेगी अपनी हिस्सेदारी

मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) को जमा किए गए ड्राफ्ट पेपर में SBI ने जानकारी दी है कि वह NSDL IPO में अपनी 2 फीसदी हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (Offer For Sale or OFS) के जरिए बेचेगी।

OFS के जरिए ये बैंक भी बेचेंगे अपनी हिस्सेदारी

SBI के अलावा कई और बैंक भी NSDL के आईपीओ में OFS के माध्यम से संस्थान में अपनी हिस्सेदारी बेचने वाले हैं। बता दें कि आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) 18,000,0001 इक्विटी के शेयर, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) 5,625,000 इक्विटी शेयर और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) 4,000,000 इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचेगी। साथ ही स्पेसिफाइड अंडरटेकिंग ऑफ द यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (SUUTI) भी 3,415,000 के इक्विटी शेयर बेचने वाली है।

जानें NSDL के बारे में?

NSDL यानी नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड की स्थापना साल 1996 में हुई थी। यह शेयर बाजार की डिपॉजिटरी है। आसान भाषा में कहें तो यह निवेशकों के शेयरों और अन्य सिक्योरिटीज को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखती है।

कंपनी ने SEBI पास अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए पेपर जमा करवा दिए हैं, जिसमें NSDL इस आईपीओ के जरिए कुल 5.73 करोड़ शेयरों को बेचने वाली है। यह शेयर कुल 6 शेयर होल्डरों द्वारा बेचे जाएंगे।

बता दें कि 2017 में सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (CDSL) की बंपर बाजार शुरुआत के बाद NSDL घरेलू शेयर बाजारों में लिस्ट होने वाली दूसरी डिपॉजिटरी सेवा कंपनी बन जाएगी।

ये भी पढ़ें: Smallcap ने बढ़ाया इक्विटी म्युचुअल फंडों में निवेश

Advertisement
First Published - July 11, 2023 | 9:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement