facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केयर रेटिंग्स के पूर्व MD राजेश मोकाशी पर SEBI ने लगाया बैन

Advertisement
Last Updated- April 21, 2023 | 12:06 AM IST
SEBI

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने गुरुवार को केयर रेटिंग्स के पूर्व प्रबंध निदेशक (MD) एवं मुख्य कार्या​धिकारी (CEO) राजेश मोकाशी को दो साल तक किसी शेयर बाजार बिचौलिए से जुड़ने से प्रतिबं​धित कर दिया है।

सेबी ने अपने आदेश में कहा है कि अगस्त 2016 से जुलाई 2019 के बीच अपने पद पर बने रहे मोकाशी ने डीएचएफएल जैसे कुछ खास निर्गमकर्ताओं के लिए अनुकूल रेटिंग सुनि​श्चित करने के संबंध में केयर के कर्मचारियों पर दबाव डाला था।

इस बीच, बाजार नियामक ने केयर रेटिंग्स के पूर्व गैर-कार्यकारी चेयरमैन एसबी मैनक के ​खिलाफ कार्रवाई समाप्त कर दी है और कहा है कि रेटिंग प्रक्रियाओं में किसी तरह का दखल साबित करने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला था।

Also read: पैसे की कमी के चलते Vedanta ने हिंदुस्तान जिंक के 3,500 करोड़ के शेयर और गिरवी रखे

बाजार नियामक ने ​शिकायतें मिलने के बाद इस मामले में कार्रवाई शुरू की थी। जुलाई 2019 में सेबी ने केयर की ऑडिट समिति को ​शिकायतों में शामिल अनियमितताओं की फॉरेसिक समीक्षा करने का निर्देश दिया था। सेबी का पत्र प्राप्त होने के बाद मोकाशी को अवकाश पर जाने को कहा गया और बाद में रेटिंग एजेंसी के साथ उनकी नौकरी समाप्त कर दी गई थी।

Advertisement
First Published - April 20, 2023 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement