facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शोध विश्लेषकों के लिए निगरानी निकाय पर विचार कर रहा सेबी

Advertisement

सेबी ने प्रस्ताव रखा है कि आरए प्रमाणन पाने के लिए पात्र मानक में से एक के तौर पर इस निकाय के साथ पंजीकरण अनिवार्य होगा।

Last Updated- August 22, 2023 | 10:11 PM IST
SEBI-सेबी

भारतीय प्र​तिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) एक ऐसे मान्यताप्राप्त संगठन के जरिये शोध विश्लेषकों (आरए) की व्यापक निगरानी पर विचार कर रहा है, जो संबद्ध प्रशासनिक कार्यों, निगरानी गतिवि​​धियों और ​शिकायत निपटान के लिए जवाबदेह होगा। यह कदम बढ़ते अनचाहे शेयर सुझावों और फाइनैं​शियल इनफ्लूएंसरों के बढ़ते दबदबे को ध्यान में रखकर उठाया जा रहा है।

मंगलवार को इस संबंध में जारी एक परामर्श पत्र में कहा गया है कि बाजार नियामक ने निवेश सलाहकारों की तरह ही रिसर्च एनालिस्ट एडमिनिस्ट्रेशन ऐंड सुपरवाइजरी बॉडी (आरएएएसबी) के तौर पर एक निकाय को पहचान दिए जाने का प्रस्ताव रखा है।

सेबी ने प्रस्ताव रखा है कि आरए प्रमाणन पाने के लिए पात्र मानक में से एक के तौर पर इस निकाय के साथ पंजीकरण अनिवार्य होगा। मौजूदा समय में, शोध रिपोर्ट या खरीद और बिक्री का सुझाव देने वाले शोध विश्लेषक को बाजार नियामक सेबी के साथ पंजीकृत होना जरूरी है। सेबी ने शोध विश्लेषक के तौर पर ऐसे पंजीकरण के लिए पात्रता शर्तें और अन्य मानकों के लिए व्यापक ढांचा पेश किया है।

उद्योग विश्लेषकों का कहना है कि कॉरपोरेट निकाय गठित करने के कदम से सेबी पर नियामकीय बोझ घटेगा और उसे अपने संसाधन मुक्त करने में मदद मिलेगी। जून 2021 में सेबी ने बीएसई की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई बीएसई एडमिनिस्ट्रेशन ऐंड सुपरविजन लिमिटेड (बीएएसएल) को तीन साल के लिए निवेश सलाहकार प्रशासन एवं निगरानी निकाय (आईएएएसबी) के तौर पर पहचान दी थी।

हाल में बाजार नियामक ने नई विज्ञापन संहिता को ध्यान में रखते हुए निवेश सलाहकारों द्वारा विज्ञापनों की निगरानी एवं मंजूरी की जिम्मेदारी भी इसमें शामिल की है। सेबी एक मान्यताप्राप्त निकाय के जरिये इस ढांचे का आरए तक विस्तार करना चाहता है। हालांकि सेबी ने आश्वासन दिया है कि प्रस्तावित आरएएएसबी से आरए पर किसी तरह का अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। बाजार नियामक ने इस प्रस्ताव पर 12 सितंबर तक सुझाव मांगे हैं।

Advertisement
First Published - August 22, 2023 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement