facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sebi ने शेयर बाजारों के लिये ‘फिट एंड प्रॉपर’ नियमों मे किया बदलाव, जानें क्या हैं नए रूल

Advertisement

‘फिट एंड प्रॉपर’ होने के लिए कुछ मानदंडों को पूरा करना होता है जिसमें वित्तीय तौर पर ईमानदारी, अच्छी प्रतिष्ठा के अलावा किसी अपराध में अदालत से कोई सजा नहीं मिली होनी चाहिए

Last Updated- August 28, 2023 | 7:21 PM IST
Sebi extends futures trading ban on seven agri-commodities till Jan 2025

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने शेयर बाजारों और ढांचागत सुविधाएं प्रदान करने वाले अन्य संस्थानों के लिये ‘उपयुक्त एवं उचित’ (फिट एंड प्रॉपर) मानदंडों के संदर्भ में नियमों में बदलाव किया है। इस बदलाव से ऐसे संस्थानों के खिलाफ पारित कोई भी निर्देश उनके संचालन को प्रभावित नहीं करेगा।

नए नियमों का उद्देश्य ऐसे संस्थानों से किसी व्यक्ति की भूमिका को अलग करना है। ‘उपयुक्त एवं उचित’ होने के लिए कुछ मानदंडों को पूरा करना होता है। इसमें वित्तीय तौर पर ईमानदारी, अच्छी प्रतिष्ठा के अलावा किसी अपराध में अदालत से कोई सजा नहीं मिली होनी चाहिए। साथ ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सेबी का कोई आदेश नहीं होना चाहिए।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने दो अलग-अलग अधिसूचनाओं में कहा कि ‘उपयुक्त एवं उचित’ व्यक्ति मानदंड आवेदनकर्ता, शेयर बाजार, समाशोधन निगम, डिपॉजिटरी, उनके शेयरधारकों, निदेशकों और प्रमुख प्रबंधन कर्मियों पर लागू होंगे।

इसके अलावा, ऐसे बाजार को ढांचागत सुविधाएं प्रदान करने वाले संस्थान (MII) को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसके सभी शेयरधारक, निदेशक और प्रमुख प्रबंधन कर्मी इन मानदंडों को पूरा करते हों।

इस महीने की 22 तारीख को जारी अधिसूचना के अनुसार यदि संस्थान के किसी निदेशक या प्रमुख प्रबंधन कर्मी को ‘उपयुक्त और उचित’ नहीं माना जाता है, तो ऐसी संस्थाओं को अयोग्यता की तारीख से 30 दिन के भीतर ऐसे व्यक्ति को हटाना होगा। ऐसा न करने पर उसके खिलाफ ‘उपयुक्त और उचित व्यक्ति’ मानदंड लागू किया जा सकता है।

इस प्रकार की किसी भी अयोग्यता का निदेशकों या प्रबंधन से जुड़े प्रमुख कर्मियों की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह तबतक लागू होगा जब तक कि निदेशकों या प्रबंधन में शामिल प्रमुख कर्मियों को भी उक्त मामले में दोषी नहीं पाया जाता है।

सेबी ने कहा, ‘‘किसी मान्यता प्राप्त शेयर बाजार या समाशोधन निगम के खिलाफ बोर्ड द्वारा पारित कोई भी आदेश उसके संचालन को प्रभावित नहीं करेगा जब तक कि आदेश में स्पष्ट रूप से इसका उल्लेख न किया गया हो।’’ नियामक ने प्रतिभूति अनुबंध नियमों के साथ-साथ डिपॉजिटरी प्रतिभागियों के नियमों में भी संशोधन किया है।

Advertisement
First Published - August 28, 2023 | 7:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement