facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विदेशी VC निवेशकों के लिए भी FPI जैसे गवर्नेंस नियम, SEBI ने बराबरी के लिए जारी की अधिसूचना

Advertisement

नए बदलावों में पंजीकरण, पात्रता मानक, आवेदन के लिए जरूरी चीजें, पंजीकरण लागत को उपयुक्त बनाना और नवीनीकरण शुल्क लागू करने से जुड़े नियम शामिल हैं।

Last Updated- September 09, 2024 | 9:42 PM IST
Sebi levels playing field: FVCIs subject to same governance norms as FPIs विदेशी VC निवेशकों के लिए भी FPI जैसे गवर्नेंस नियम, SEBI ने बराबरी के लिए जारी की अधिसूचना

बाजार नियामक सेबी ने विदेशी उद्यम पूंजी निवेशकों (एफवीसीआई) के संचालन से संबंधित नियमों को अधिसूचित किया है। इस तरह वे भी अब विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के लिए तय नियमों से संचालित होंगे। इन संशोधनों के जरिये विदेशी वीसी निवेशकों के पंजीकरण और संचालन व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं।

5 सितंबर को अधिसूचित नए नियमों के तहत एफवीसीआई को एफपीआई की तरह पंजीकरण व गवर्नेंस की प्रक्रिया डेजिग्नेटेड डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट (डीडीपी) को सौंपनी होगी। इसके अलावा अब उन्हें धनशोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत लाभार्थी स्वामित्व की विस्तृत जानकारी मुहैया करानी होगी।

नए बदलावों में पंजीकरण, पात्रता मानक, आवेदन के लिए जरूरी चीजें, पंजीकरण लागत को उपयुक्त बनाना और नवीनीकरण शुल्क लागू करने से जुड़े नियम शामिल हैं। अभी तक पंजीकरण की प्रक्रिया और ड्यू डिलिजेंस सीधे तौर पर सेबी करता था लेकिन अब निर्धारित डीपी को यह काम सौंपा गया है। ये बदलाव 1 जनवरी, 2025 से प्रभावी होंगे।

सिरिल अमरचंद मंगलदास में पार्टनर गजल रावल ने कहा कि नई जरूरतों को अभी लागू होना बाकी है, लेकिन इसके लिए परामर्श प्रक्रिया एक साल से ज्यादा समय से चल रही है। उम्मीद है कि इससे हितधारकों (डीडीपी व एफवीसीआई-नए और मौजूदा) को खुद को नियामकीय अनिवार्यता के हिसाब से तैयार होने का पर्याप्त समय मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि नियामकीय बदलावों के बीच इससे डीडीपी पर अनुपालन का बोझ बढ़ा सकता है लेकिन नए नियमों से गवर्नेंस व पारदर्शिता में इजाफा होगा।

रावल ने कहा कि आवेदन की प्रक्रिया तय समय में एफपीआई की तरह सहज किए जाने की संभावना है। एफवीसीआई के लिए पंजीकरण, पैन का आवंटन और बैंक और डीमैट खाता खोलने के लिए केवाईसी कॉमन फॉर्म के जरिए होगी। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि ये बदलाव सेबी की उस कामयाबी को दोहराने की कोशिश है जो उसे एफपीआई के मामले में डीडीपी को जिम्मेदारी सौंपने पर हासिल हुई थी।

निशीथ देसाई एसोसिएट्स की सदस्य (फाइनैंशियल सर्विसेज) रितुल सराफ ने कहा कि सूचनाओं में बदलाव, पंजीकरण का नवीनीकरण और नवीनीकरण के लिए विलंब शुल्क लगाने की खातिर डीडीपी को सूचित करने जैसी अवधारणा एफवीसीआई के लिए शुरू की गई है। यह कदम इंटरमीडियरीज के रोजाना के परिचालन से सीधे तौर पर सेबी का जुड़ाव कम करने की नियामक की व्यापक कोशिशों के तहत है जिससे कि वह इन इकाइयों के लिए नीति बनाने आदि पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर सके।

वित्त वर्ष 24 में 28 नए एफवीसीआई पंजीकृत हुए और मार्च 2024 में इनकी कुल संख्या 279 हो गई। हालांकि उसी वित्त वर्ष में 18 पंजीकरण रद्द किए गए। भारतीय बाजार में एफवीसीआई का कुल निवेश सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 53,922 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जिसमें से सबसे ज्यादा आवंटन प्रौद्योगिकी में हुआ है।

Advertisement
First Published - September 9, 2024 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement