facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सेबी ने ग्राहकों की प्रतिभूतियों का दुरुपयोग रोकने के लिए जारी किए नियम

Last Updated- December 11, 2022 | 3:25 PM IST

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ग्राहकों की प्रतिभूतियों एवं कोष का उनके ब्रोकरों की तरफ से दुरुपयोग रोकने के लिए सोमवार को नयी रूपरेखा या नियम जारी किए हैं। इसके तहत डिपॉजिटरी को ग्राहकों के डीमैट खातों से प्रतिभूतियों को कारोबारी सदस्य के पूल खाते में जमा करने संबंधी लेनदेन निर्देश की पुष्टि करने की जरूरत है। 
यह काम प्रतिभूतियों को वास्तविक रूप में जमा करने के पहले ही करना होगा। सेबी ने एक परिपत्र में कहा कि इस नई व्यवस्था से ग्राहकों की प्रतिभूतियों का ब्रोकरों की तरफ से दुरुपयोग रोकने में मदद मिलेगी।
सेबी ने परिपत्र में कहा, ‘डिपॉजिटरी को ग्राहकों के डीमैट खातों से प्रतिभूतियों को शेयर कारोबारियों के पूल खाते में जमा करने संबंधी निर्देशों का पालन करने के पहले इसकी पुष्टि करनी होगी।’ 
सेबी की यह नई रूपरेखा 25 नवंबर से लागू हो जाएगी। शुरुआती जमा निर्देशों के लिए ब्लॉक व्यवस्था की मौजूदा सुविधा ही जारी रहेगी।

First Published - September 19, 2022 | 7:42 PM IST

संबंधित पोस्ट