facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI ने किया बड़ा बदलाव, अब गैर-प्रमोटर शेयरधारक भी OFS के जरिए बेच सकेंगे अपनी हिस्सेदारी

Advertisement
Last Updated- January 11, 2023 | 12:22 PM IST
SEBI

भारत के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने ऑफर-फॉर-सेल यानी OFS के नियमों को बदला है। इस बदलाव के बाद से अब गैर-प्रमोटर शेयरधारक को OFS के जरिए शेयर बेचने की मंजूरी दे दी गई है।

OFS के मौजूदा नियमों के अनुसार, सिर्फ प्रमोटर्स और प्रमोटर ग्रुप की कंपनियां ही OFS के जरिए अपने शेयर बेच सकती थीं। अब इस नियम को बदल दिया गया है- SEBI ने कहा, ‘अगर कोई गैर-प्रमोटर शेयरधारक OFS सिस्टम के जरिए शेयरों को बिक्री के लिए रखता है, तो उस कंपनी के प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप भी इन शेयरों को खरीदने के लिए OFS में भाग ले सकता है। बशर्ते सेबी के किसी लागू प्रावधान का उल्लंघन न हो रहा हो।’

SEBI के ये बदले हुए नियम अगले महीने यानी 9 फरवरी 2023 से लागू होंगे। SEBI के अनुसार नए नियमों के तहत 1,000 करोड़ रुपये और उससे अधिक के मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली कंपनियों के लिए भी OFS सिस्टम उपलब्ध होगा।

मार्केट कैपिटलाइजेशन का आकलन जिस महीने OFS खुला है उसके पहले के छह महीने की अवधि के दौरान रहे औसत डेली मार्केट कैप के रूप में किया जाएगा। OFS का मिनिमम साइज 25 करोड़ रुपये होना चाहिए।

न्यूनतम राशि को लेकर SEBI ने कहा, ‘हालांकि, प्रमोटरों या प्रमोटर ग्रुप की संस्थाओं की ओर से ऑफर का साइज 25 करोड़ रुपये से कम हो सकता है ताकि एक ही बार में न्यूनतम पब्लिक शेयरहोल्डिंग के शर्तों को पूरा किया जा सके।’

सेबी की गाइडलाइंस में ऑपरेशनल जरूरतों को लेकर कहा गया है कि OFS के जरिए हिस्सेदारी बेचने के लिए विक्रेता, ‘ब्रोकर्स को नियुक्त करेंगे।’

Advertisement
First Published - January 11, 2023 | 7:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement