facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आइनॉक्स एनर्जी को आईपीओ के लिए सेबी की हरी झंडी, 740 करोड़ रुपये जुटाएगी

Last Updated- December 11, 2022 | 3:25 PM IST

आइनॉक्स विंड की अनुषंगी आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज को अपने आरंभिक सार्वजानिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 740 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गई है। 
आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी आईपीओ के तहत 370 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। साथ ही प्रवर्तक आईनॉक्स विंड की तरफ से 370 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की जायेगी।
इसके अलावा, कंपनी आईपीओ-पूर्व नियोजन पर भी विचार कर सकती है। ऐसे होने पर नए निर्गम का आकार घट जाएगा। बाजार नियामक की तरफ से सोमवार को जारी ताजा जानकारी के अनुसार, आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी को सेबी की तरफ से 13 सितंबर को ‘निष्कर्ष’ पत्र मिला।
कंपनी ने 20 जून, 2022 को सेबी के समक्ष आईपीओ दस्तावेज जमा किये थे। किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने के लिए सेबी का निष्कर्ष पत्र जरूरी होता है। इससे पहले कंपनी ने फरवरी में सेबी के पास अपने प्रस्तावित आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किये थे। हालांकि, कंपनी ने दस्तावेजों के मसौदे को अप्रैल के अंत में बिना कोई कारण बताए वापस ले लिया था।

First Published - September 19, 2022 | 7:04 PM IST

संबंधित पोस्ट