facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेबी ने ट्रेडिंग प्लान में सुधार का प्रस्ताव रखा, इनसाइडरों को मिलेगी राहत

Advertisement

इन सुधारों में ब्लैक-आउट अवधि समाप्त करना, कूल-ऑफ अवधि में कमी लाना और आसान कीमत सीमा का प्रस्ताव शामिल है।

Last Updated- November 24, 2023 | 10:08 PM IST
Adani bribery case: Adani Group on SEBI's radar, may investigate violation of disclosure rules SEBI की रडार पर अदाणी ग्रुप, डिस्क्लोजर नियमों के उल्लंघन की कर सकती है जांच

बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को ट्रेडिंग प्लान में सुधार का प्रस्ताव रखा ताकि इनसाइडर को अपने शेयरों का सौदा ज्यादा लचीले रुख के साथ करने की अनुमति मिल सके। नियामक ने ब्लैक-आउट अवधि को समाप्त करने, कूल-ऑफ अवधि में कमी लाने और आसान कीमत सीमा का प्रस्ताव किया है।

कीमत पर असर डालने वाली अप्रकाशित सूचना तक पहुंच रखने वाले वरिष्ठ प्रबंधन और प्रमुख प्रबंधकीय अधिकारियों को इनसाइडर माना जाता है और ट्रेड के लिए उनके पास दूसरों से पहले कुछ समय होता है।

इन इनसाइडरों को ट्रेडिंग प्लान बताना होता है, जिसमें शेयर कीमत, रकम और लेनदेन की तारीख पहले ही बतानी होती है। साल 2015 में ट्रेडिंग प्लान लागू करने के बाद से डेटा और मार्केट फीडबैक बताता है कि ट्रेडिंग प्लान से संबंधित मौजूदा नियम काफी मुश्किल भरे हैं, ऐसे में ट्रेडिंग प्लान ज्यादा लोकप्रिय नहीं हैं।

सेबी ने डिस्क्लोजर और ट्रेडिंग प्लान के क्रियान्वयन के बीच न्यूनतम कूल-ऑफ अवधि छह महीने से घटाकर चार महीने करने का प्रस्ताव किया है। बाजार नियामक ने कवरेज अवधि 12 महीने से घटाकर दो महीने करने, ब्लैक-आउट अवधि समाप्त करने और खरीद या बिक्री के लिए 20 फीसदी कीमत दायरा रखने की सिफारिश की है।

सेबी ने कहा, ऐसी कीमत सीमा ट्रेडिंग प्लान जमा कराए जाने की तारीख को रहे बंद भाव के 20 फीसदी ऊपर या 20 फीसदी नीचे होनी चाहिए। अगर प्रतिभूति की कीमत क्रियान्वयन के दौरान इनसाइडर की तरफ से तय कीमत सीमा से बाहर है तो ट्रेड नहीं होगा।

अगर कोई कीमत सीमा नहीं चुना गया है तो मौजूदा कीमत के बाद भी ट्रेड होगा। अहम प्रबंधकीय अधिकारियों के वेतन-भत्ते का प्रमुख हिस्सो में एम्पलॉयी स्टॉक ऑप्शन शामिल होता है, ऐसे में उद्योग के विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव वरिष्ठ प्रबंधन के लिए काफी राहत लाएगा।

Advertisement
First Published - November 24, 2023 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement