facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रिलायंस को दस्तावेज उपलब्ध कराए सेबी

Last Updated- December 11, 2022 | 5:01 PM IST

सर्वोच्च न्यायालय ने एक शेयर अ​धिग्रहण मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को निर्देश दिया है कि वह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) को जांच दस्तावेज उपलब्ध कराए। सर्वोच्च न्यायालय ने आज कहा कि निष्पक्ष रूप से कार्य करना नियामक का कर्तव्य है।
भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना और न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी एवं न्यायमूर्ति हेमा कोहली के पीठ ने कहा कि सेबी का कर्तव्य है कि वह निष्पक्ष रूप से कार्य करे और आरआईएल द्वारा मांगे गए दस्तावेज प्रस्तुत करे।
न्यायालय ने कहा, ‘नियामक के रूप में सेबी का कर्तव्य है कि वह निष्पक्ष रूप से कार्य करे। यह कानून के शासन को दरकिनार करने के लिए नहीं है और निष्पक्षता दिखानी होगी। हम सेबी को आरआईएल द्वारा मांगे गए दस्तावेज को प्रस्तुत करने का निर्देश देते हैं।’
शीर्ष न्यायालय ने इस साल के आरंभ में मामले की सुनवाई के दौरान बाजार नियामक को सलाह दी थी कि आरआईएल को इन दस्तावेजों तक पहुंच सुनि​श्चित करे लेकिन संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया था। सेबी ने इन दस्तावेजों को ‘विशेषाधिकृत सूचना’ करार दिया था।  सर्वोच्च न्यायालय ने मई में सेबी से कहा था कि ये दस्तावेज कंपनी के पक्ष में होंगे अन्यथा वह (आरआईएल) इसके बारे में नहीं पूछती। इसलिए सेबी आरोपी को इन दस्तावेजों की कॉपी उपलब्ध कराए। अदालत ने कहा कि अभियोजक द्वारा दस्तावेज पर भरोसा करने के बाद निष्पक्ष सुनवाई के लिए प्रतिवादी को उसे हासिल करने का अधिकार है।

First Published - August 6, 2022 | 1:52 AM IST

संबंधित पोस्ट