facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अपंजीकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के खिलाफ SEBI ने किया आगाह

Advertisement

नियामकीय सुरक्षा के अभाव में निवेशकों के लिए जोखिम; सेबी ने कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Last Updated- December 05, 2024 | 10:09 PM IST
SEBI

बाजार नियामक सेबी ने उन अपंजीकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के खिलाफ आम लोगों को आगाह किया है जो निवेशकों को असुरक्षित ऋण प्रतिभूतियों की पेशकश कर रहे हैं। नियामक ने पाया कि ये प्लेटफॉर्म सेबी के साथ पंजीकृत नहीं हैं और इनमें आधारभूत निवेशक सुरक्षा या अन्य नियामकीय निगरानी का अभाव है।

ये प्लेटफॉर्म असुरक्षित ऋण प्रतिभूतियों की पेशकश कर रहे हैं, जिन्हें किसी कोलेटरल का समर्थन नहीं है और इनमें जोखिम काफी ज्यादा है। सेबी ने यह भी कहा कि ये गतिविधियां विभिन्न नियमन का उल्लंघन करती हैं, जिनमें सेबी (इश्यू ऑफ कैपिटल ऐंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) नियमन 2018 और सेबी (इश्यू ऑफ ऑप्शंस) नियमन 2005 शामिल है।

सेबी ने चेतावनी दी है कि ऐसे अपंजीकृत प्लेटफॉर्म और उनके प्रवर्तकों के खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई कर सकता है। बाजार नियामक ने अपनी वेबसाइट पर एक लिंक उपलब्ध कराया है जहां निवेशक किसी प्लेटफॉर्म या इंटरमीडियरी के पंजीकरण की स्थिति का सत्यापन कर सकते हैं। सेबी ने निवेशकों को सलाह दी है कि वे सिर्फ पंजीकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की तरफ से पेश प्रतिभूतियों में ही निवेश करें।

Advertisement
First Published - December 5, 2024 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement