facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सेंसेक्स 36 अंक टूटा, निफ्टी में 9.65 अंक की मामूली बढ़त

Last Updated- December 14, 2022 | 6:30 PM IST

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में घरेलू शेयर बाजार बुधवार को लगभग स्थिर बंद हुए। आईटी और रियल्टी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली ने धातु और तेल एवं गैस शेयरों में लाभ को बेअसर किया। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 35.78 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,817.29 अंक पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9.65 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 17,534.75 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान ज्यादातर समय बाजार सीमित दायरे में रहा। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच निवेशकों ने अपने निवेश को सीमित स्तर पर रखा। सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस सबसे अधिक 2.66 प्रतिशत नुकसान में रहा। इसके अलावा एनटीपीसी, एचसीएल टेक, विप्रो, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारतीय स्टेट बैंक भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और इंडसइंड बैंक शामिल हैं।

शेयर बाजार मंगलवार को मुहर्रम के कारण बंद था। एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी उल्लेखनीय रूप से नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में हल्की तेजी थी। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.30 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 1,449.70 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

First Published - August 10, 2022 | 4:56 PM IST

संबंधित पोस्ट