facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सेंसेक्स 515 अंक चढ़कर 59,000 अंक के पार, निफ्टी भी मजबूत

Last Updated- December 11, 2022 | 4:40 PM IST

सूचना प्रौद्योगिकी, बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में जोरदार लिवाली तथा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से गुरुवार को सेंसेक्स 515 अंक चढ़कर 59,000 अंक के पार निकल गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 515.31 अंक यानी 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ 59,332.60 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 124.25 अंक 0.71 फीसदी की वृद्धि के साथ 17,659 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों में एक्सिस बैंक में सबसे अधिक 2.75 फीसदी की वृद्धि हुई। बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, विप्रो, एसबीआई, टीसीएस और इंडसइंड बैंक के शेयर भी लाभ में रहे। दूसरी तरफ आईटीसी, एनटीपीसी, एचयूएल, भारती एयरटेल, मारुति और नेस्ले इंडिया के शेयर गिरावट लेकर बंद हुए।
एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कंपोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा। वहीं यूरोप के प्रमुख बाजार गिरावट में कारोबार कर रहे थे। कारोबारियों के अनुसार घरेलू बाजारों में तेजी को वैश्विक बाजारों और विशेष रूप से अमेरिकी बाजार और बाद में एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख से समर्थन मिला।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 1,061.88 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.92 फीसदी की वृद्धि के साथ 98.30 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

First Published - August 11, 2022 | 4:58 PM IST

संबंधित पोस्ट