facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

शेयर बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स में 337 अंकों की गिरावट

Last Updated- December 11, 2022 | 3:16 PM IST

घरेलू शेयर बाजार आज गुरुवार को  गिरावट के साथ बंद हुआ। 
 30 कंपनियों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स में 337.06  अंको की कमी दर्ज की गई यानी सेंसेक्स में कुल 0.57 फीसदी की कमी देखी गई। जिससे सेंसेक्स 59,119.72 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। 
50 कंपनियों पर आधारित सूचकांक निफ्टी में 88.55 अंको की कमी दर्ज की गई।  जिससे निफ्टी 17,629.80 के स्तर  पर पहुंचकर बंद हुआ यानी निफ्टी-50 में कुल 0.50 फीसदी की कमी देखी गई। 

 बैंक निफ्टी भी 572.85 अंकों की  गिरावट के साथ के बंद हुआ। जिससे बैंक निफ्टी गिरकर 40,630.60 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ।   घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 337 अंक से अधिक टूटकर बंद हुआ। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में वृद्धि तथा वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच बाजार नीचे आया। 

 सेंसेक्स के शेयरों में पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि., एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। 

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, मारुति और आईटीसी शामिल हैं। 

 एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। 

यूरोपीय शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था। 

 अमेरिकी बाजार में बुधवार को गिरावट रही। 

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘फेडरल रिजर्व उम्मीद के विपरीत अधिक आक्रामक हुआ है और उसने नीतिगत दर साल के अंत तक बढ़ाकर 4.4 प्रतिशत करने का संकेत दिया है। 

 यह संकेत है कि मौद्रिक नीति को लेकर अगली दो बैठकों में ब्याज दर में 1.25 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। इसके साथ अमेरिकी-डॉलर सूचकांक 111 से ऊपर चला गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 80 से ऊपर पहुंच गया है।’ 

उन्होंने कहा, ‘भारतीय शेयर बाजार सीमित गिरावट के साथ अपनी मजबूती को बनाये रखने में कामयाब रहा। लेकिन अगर रुपये में गिरावट जारी रही बाजार विदेशी निवेशकों के लिये अल्पकाल में कम आकर्षक होगा। उसका असर बाजार पर पड़ेगा।’ 

 इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.55 प्रतिशत बढ़कर 90.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने दो दिन की लिवाली के बाद बुधवार को शुद्ध रूप से 461.04 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। 

First Published - September 22, 2022 | 3:47 PM IST

संबंधित पोस्ट