facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में गिरावट, 150 अंक गिरा, निफ्टी 17,700

Last Updated- December 11, 2022 | 3:17 PM IST

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के 75 आधार अंकों की दर में बढ़ोतरी के बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट देखी गई जिसके बाद गुरुवार को घरेलू बाजार भी निचले स्तर पर खुले। प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 100 अंक गिरकर 17,650 के स्तर से नीचे और एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 450 अंक से अधिक की गिरावट के साथ 58,996 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
 

व्यापक बाजारों में भी कमजोरी आई, साथ ही निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी तक लुढ़क गए।

निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी मीडिया को छोड़कर, जो मामूली बढ़त के साथ खुला, ज्यादातर सेक्टर नकारात्मक दायरे में रहे। निफ्टी आईटी और निफ्टी बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट – 1 फीसदी तक।

जबकि आईटीसी, एचयूएल, नेस्ले इंडिया ने बेंचमार्क सूचकांकों के लिए घाटे को कम करने का प्रयास किया; बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, विप्रो, एचडीएफसी ने तेज कटौती में योगदान दिया।

वैश्विक बाजार

फेड पॉलिसी के बाद बुधवार को डॉव और S&P 500 में 1.7 फीसदी और  Nasdaq में 1.8 फीसदी की गिरावट आई।

इसके अलावा US का 2-वर्षीय बॉन्ड पर प्रतिफल 2007 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर 4.1 प्रतिशत पर पहुंच गया।  जबकि बेंचमार्क 10-वर्षीय बॉन्ड पर 3.64 प्रतिशत के उच्च स्तर पर पहुंच गया।  जो की फरवरी 2011 के बाद का उच्चतम स्तर है।

एशियाई सूचकांकों में भी आज सुबह गिरावट दर्ज की गई। Nikkei में 1 फीसदी, Hang Seng में 2 फीसदी, S&P/ASX 200 और Kospi में 1.5 फीसदी की गिरावट आई।

वहीं घरेलू बाजार के शेयरों के बीच में PB Fintech पर सबकी नज़र होगी क्योंकि कंपनी अपनी सहायक पॉलिसीबाजार इंश्योरेंस ब्रोकर्स में 650 करोड़ रुपये और एक अन्य सहायक पैसाबाजार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग में 250 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

First Published - September 22, 2022 | 9:46 AM IST

संबंधित पोस्ट