facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सेंसेक्स 872 अंक गिरकर 59,000 के नीचे बंद

Last Updated- December 11, 2022 | 4:26 PM IST

सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों  में भारी गिरावट देखी गई। 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 872.28 अंक यानी 1.46 फीसदी गिरकर 58,773.87 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 941.04 अंक तक नीचे टूट गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज  (एनएसई)का निफ्टी भी 267.75 अंक गिरकर 17,490.70 पर बंद हुआ। इस तरह से घरेलू शेयर बाजारों  मे लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। आज कारोबार के दौरान चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। सबसे ज्यादा दबाव बैंक,  ऑटो, आईटी और फाइनेंशियल शेयरों पर  देखने को मिला। 

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, लार्सन एंड टुब्रो, विप्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ, आईटीसी और नेस्ले इंडिया बढ़त में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिका में वॉल स्ट्रीट में शुक्रवार को नुकसान रहा था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.80 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 1,110.90 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

 सेंसेक्स  शुक्रवार को 651.85 अंक यानी 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 59,646.15 पर बंद हुआ था। वही निफ्टी 198.05 अंक यानी 1.10 फीसदी गिरकर 17,758.45 पर बंद हुआ था।

First Published - August 22, 2022 | 3:51 PM IST

संबंधित पोस्ट