facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सेंसेक्स में 568 अंक की गिरावट

Last Updated- December 11, 2022 | 6:27 PM IST

निवेशक ब्याज दरों में बढ़ोतरी और तरलता में कमी के नतीजे आंक रहे हैं, जिस कारण आज कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बेंचमार्क सूचकांक करीब एक फीसदी लुढ़क गया। बेंचमार्क सेंसेक्स 568 अंक या 1.02 फीसदी फिसलकर 55,107 पर बंद हुआ। सूचकांक में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। दूसरी तरफ निफ्टी 153 अंक या 0.9 फीसदी ​गिरकर 16,416.35 पर बंद हुआ।
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 2,294 करोड़ रुपये के शेयर बेचे और देसी निवेशकों ने 1,311 करोड़ रुपये की लिवाली की।
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) को दरों पर कल फैसला लेना है, जिससे पहले आज निवेशक चिंतित दिखे। अनुमान है कि केंद्रीय बैंक नीतिगत दर में और बढ़ोतरी करेगा। विश्लेषकों ने कहा कि दर में बढ़ोतरी की मात्रा और महंगाई पर आरबीआई के बयान को देखना होगा। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का भी असर पड़ रहा है। ब्रेंट क्रूड का कारोबार आज 123 डॉलर प्रति बैरल पर हो रहा था। निवेशक दुनिया भर में केंद्रीय बैंकों द्वारा दर में बढ़ोतरी के आर्थिक असर को लेकर चिंतित हैं। निवेशकों की चिंता बॉन्ड प्रतिफल में नजर आ रही है। 10 वर्षीय भारतीय बॉन्ड का प्रतिफल तीन साल के सबसे ऊंचे स्तर 7.5 फीसदी पर पहुंच गया है। 10 वर्षीय अमेरिकी बॉन्ड का प्रतिफल 3.02 फीसदी है, जो 5 जून, 2022 के अपने सर्वोच्च स्तर के नजदीक है।

First Published - June 8, 2022 | 12:35 AM IST

संबंधित पोस्ट