facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 465 अंक चढ़ा

Last Updated- December 11, 2022 | 4:47 PM IST

देश के शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 465 अंक से अधिक चढ़कर बंद हुआ।
 
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 465.14 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,853.07 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 546.97 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 127.60 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,525.10 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा को सर्वाधिक लाभ रहा। कंपनी के शेयर में 3.13 प्रतिशत की तेजी आई। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, एचडीएफसी, डॉ. रेड्डीज, इंडसइंड बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले, विप्रो और पावरग्रिड शामिल हैं।
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और जापान का निक्की लाभ में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा।
यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नुकसान में थे।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 94.32 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 1,605.81 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
 
 

First Published - August 8, 2022 | 5:22 PM IST

संबंधित पोस्ट