facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सेंसेक्स 491 अंक उछला, निफ्टी 17,300 के ऊपर बंद

Last Updated- December 11, 2022 | 1:38 PM IST

वैश्विक बाजारों में सुधार आने और घरेलू स्तर पर लिवाली तेज होने से सोमवार को सेंसेक्स 0.85 प्रतिशत यानि 491.01 अंक की बढ़त के साथ 58,419.98  के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी में भी 0.73 प्रतिशत यानि 126.10 अंक की बढत देखने को मिली और यह 17,311.80 के स्तर पर  पर बंद हुआ। अगर सेक्टर की बात करें तो वित्तीय, पावर और ऑटो सेक्टर में लिवाली देखी गई जबकि धातु और रियल्टी सेक्टर में बिकवाली देखने को मिला।
SBI और Axis Bank बैंक टॉप गेनर
SBI,बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, NTPC, ICICI बैंक, बजाज ऑटो, रिलायंस, मारुति और कोटक बैंक समेत 37 शेयर्स निफ्टी-50 के गेनर्स रहे। 
Hindalco में सबसे अधिक टूट
निफ्टी पर Hindalco के शेयर में सबसे अधिक टूट देखने को मिली। Hindalco का शेयर NSE पर 2.18 प्रतिशत की कमजोरी  के साथ बंद हुआ। इसके अलावा L&T के शेयर 1.42 प्रतिशत, JSW Steel के शेयर 1.30 प्रतिशत, HCL Tech के शेयर 0.72 प्रतिशत और Britannia के शेयर 0.43 प्रतिशत की टूट के साथ बंद हुआ।

वैश्विक बाजार

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त लेने में सफल रहे जबकि जापान का निक्की गिरावट के साथ बंद हुआ। 
यूरोप के शेयर बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। हालांकि अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को खासी गिरावट के साथ बंद हुए थे।   

First Published - October 17, 2022 | 6:12 PM IST

संबंधित पोस्ट