facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सेंसेक्स ने शुरुआती लाभ गंवाया, 311 अंक टूटकर बंद

Last Updated- December 11, 2022 | 4:18 PM IST

शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। कारोबार के अंतिम आधे घंटे में तेज बिकवाली से शुरुआती बढ़त जाती रही और बीएसई सेंसेक्स 311 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। वायदा एवं विकल्प खंड में मासिक सौदों के निपटान के अंतिम दिन आईटी और बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा। 
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान लगभग पूरे समय लाभ में रहा। लेकिन अंतिम आधे घंटे में तेज बिकवाली से से यह 310.71 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,774.72 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 59,484.35 अंक तक गया और नीचे में 58,666.41 अंक तक आया। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82.50 अंक यानी 0.47 प्रतिशत टूटकर 17,522.45 अंक पर बंद हुआ। 

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस, टाटा कसंल्टेंसी सर्विसेज, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो और एचडीएफसी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ मारुति सुजुकी, भारतीय स्टेट बैंक, डॉ. रेड्डीज तथा टाइटन लाभ में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहा। 
 

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिका में वॉल स्ट्रीट बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत चढ़कर 101.3 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 23.19 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। 

First Published - August 25, 2022 | 4:29 PM IST

संबंधित पोस्ट