facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

गिरावट के साथ खुला बाजार, 230 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 17450 के नीचे

Last Updated- December 11, 2022 | 1:30 PM IST

वैश्विक बाजार से मिले कमजोर संकेतों के बाद आज यानी 20 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा लुढ़क गया। वहीं निफ्टी 80 अंकों की गिरावट के साथ 17430 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 
 
आज बजाज फाइनेंस, आईटीसी, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा कंज्यूमर, केनरा बैंक, यूनाइटेड ब्रेवरीज जैसी कंपनियां आज जुलाई-सितंबर (Q2FY23) तिमाही के नतीजे पेश करेंगी।

वैश्विक स्तर पर, अमेरिकी बाजार बुधवार को 10 साल के ट्रेजरी यील्ड के 14 साल के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद बंद हो गए। 

डाउ जोंस, एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट में 0.8 फीसदी तक की गिरावट आई।

एशिया-प्रशांत बाजार भी, निक्केई 225, कोस्पी, एसएंडपी 200 और कोस्डैक जैसे प्रमुख सूचकांकों के रूप में 0.9 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

घरेलू बाजार की बात करें तो अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर फोकस में होंगे। इसके अलावा, इंडसइंड बैंक के शेयरों को ट्रैक किया जाएगा, क्योंकि ऋणदाता ने Q2FY23 में स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ में 57 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,805.22 करोड़ रुपये की सूचना दी।

First Published - October 20, 2022 | 8:47 AM IST

संबंधित पोस्ट