facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 1,277 अंक की छलांग के साथ 58,000 के पार

Last Updated- December 11, 2022 | 2:11 PM IST

घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स में 1,277 अंक की बढ़त रही। वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच घरेलू बाजार में तेजी रही। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,276.66 अंक यानी 2.25 फीसदी उछलकर 58,065.47 अंक पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान एक समय यह 1,311.13 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 386.95 अंक यानी 2.29 फीसदी की बढ़त के साथ 17,274.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के तीस शेयरों में से इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, विप्रो, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ पावरग्रिड, सन फार्मा और डॉ. रेड्डीज में गिरावट रही। 

सेंसेक्स में सोमवार को 638.11 अंक की गिरावट आई थी जबकि निफ्टी 207 अंक टूटा था। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहे। अमेरिकी बाजार में तेजी के बाद एशियाई बाजारों में मजबूती रही। अमेरिका में कुछ आर्थिक आंकड़े कमजोर होने से यह संभावना जतायी जा रही है कि फेडरल रिजर्व आक्रामक रूप से ब्याज दर में वृद्धि पर विराम लगा सकता है।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त में रहे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.78 फीसदी चढ़कर 89.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को 590.58 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। हाल के दिनों में एफआईआई शुद्ध रूप से बिकवाल रहे थे। 

 

First Published - October 4, 2022 | 5:09 PM IST

संबंधित पोस्ट