facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सपाट शुरुआत के बाद बाजार में दिखी तेजी, सेंसेक्स 50 अंक बढ़ा, निफ्टी 17800 के ऊपर

Last Updated- December 11, 2022 | 3:20 PM IST

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले ग्लोबल मार्केट में सुस्ती का माहौल देखने को मिल रहा है।  ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों से बुधवार को घरेलू शेयर बाजार की भी सपाट शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और IT शेयरों में कमजोरी से बाजार पर दबाव है। 
 

हालांकि, ऑटो, मेटल, फार्मा, FMCG शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है।  फिलहाल सेंसेक्स 20 अंकों की गिरावट के साथ 59700 के स्तर परकारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 17800 के ऊपर कारोबार करता दिख रहा है।  BSE पर आज 2761 शेयरों ट्रेडिंग हो रही है। FIIs ने मंगलवार को कैश में 1196 करोड़ रुपये तो DIIs ने 132 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

खबरों के नजरिए से इन स्टॉक्स पर आज दिन भर रहेगी नजर-

Central Bank of India: भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को नेट नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (net NPAs) और कैपिटल रेशियो जैसे मापदंडों का पालन करने पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन (PCA) फ्रेमवर्क से हटा दिया।

Mahindra & Mahindra (M&M):
घरेलू ऑटो प्रमुख ने कहा कि वह किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज से स्वराज इंजन में 296 करोड़ रुपये में अतिरिक्त 17.41 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

Cipla: 
 

मंगलवार को निफ्टी फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स में फार्मा प्रमुख Cipla के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी रही। हालांकि, अमेरिकी बाजार में वृद्धि का अनुमान शेयर के लिए लाभ को बढ़ावा देगा।

Yes Bank:
यस बैंक बोर्ड ने जेसी फ्लावर्स एसेट रिकंस्ट्रक्शन को 48,000 करोड़ रुपये के स्ट्रेस्ड लोन की बिक्री को मंजूरी दे दी।  

SpiceJet: 

एयरलाइन ने लागत कम करने के लिए 80 पायलटों को तीन महीने के लिए बिना वेतन के छुट्टी पर भेज दिया है।  
 

Jindal Stainless: 
23 सितंबर को कंपनी की बोर्ड की बैठक होगी। इस बैठक में फंड जुटाने के लिए सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड, दोनों तरह के नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर जारी करने पर होगी चर्चा।

Stocks in F&O ban: बुधवार को F&O प्रतिबंध अवधि में डेल्टा कॉर्प, एस्कॉर्ट्स, इंडिया सीमेंट्स, पीवीआर और आरबीएल बैंक स्टॉक रहे।

First Published - September 21, 2022 | 9:51 AM IST

संबंधित पोस्ट