facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारतीय बाजार में रौनक, Sensex 550 अंक चढ़ा, Nifty 17750 के पार

Last Updated- December 11, 2022 | 3:50 PM IST

आज 8 सितंबर को ग्लोबल मार्केट अच्छे संकेत मिल रहे हैं। फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी FII और डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी DIIs न्यूट्रल  हैं। मार्केट के  ट्रेंड्स के साथ ही सेंटीमेंट्स भी पॉजिटिव हैं।  
ग्‍लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों के दम पर भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला।  शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इंडेक्‍स सेंसेक्‍स में 400 अंक से ज्‍यादा की मजबूती देखी गई।  निफ्टी 17700 के ऊपर खुला। सेंसेक्‍स के सभी 30 स्‍टॉक हरे निशान में हैं।  वहीं, निफ्टी के सभी सेक्‍टोरल इंडेक्‍स भी हरे निशान में शुरूआती कारोबार कर रहे हैं। 
 

इससे पहले, अमेरिकी बाजार शानदार तेजी के साथ दिन की ऊंचाई के पास बंद हुए। डाओ जोन्स 435 अंक उछला। तो वहीं नैस्डैक में 7 दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगा और ढाई सौ अंक की तेजी के साथ 11792 पर पहुंच गया। एशियाई बाजारों की बात करें, तो SGX निफ्टी सौ अंकों की तेजी के साथ 17700 के ऊपर दर्ज किया गया। 
 
वहीं निक्‍केई में 1.7 फीसदी और कोस्‍पी में आधा फीसदी की बढ़त देखने को मिली। विदेशी बाजारों में तेजी के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों में भी तेजी देखने को मिल सकती है।

First Published - September 8, 2022 | 10:10 AM IST

संबंधित पोस्ट