facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

खरीदारी के बीच सेंसेक्स में बढ़त, निफ्टी 164 अंक चढ़कर 25,128 पर टिका

Advertisement

एफपीआई शुद्ध बिकवाल बने रहे और उन्होंने 3,722 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। उधर, देसी संस्थान 2,278 करोड़ रुपये के शुद्ध खरीदार रहे।

Last Updated- October 14, 2024 | 10:35 PM IST
stock market today

लगातार दो हफ्ते नुकसान दर्ज करने के बाद एचडीएफसी बैंक,इन्फोसिस, लार्सन ऐंड टुब्रो जैसे दिग्गजों की अगुआई में भारतीय इक्विटी बेंचमार्कों ने सोमवार को बढ़ोतरी दर्ज की। सेंसेक्स (Sensex) 592 अंक चढ़कर 81,973 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी (Nifty) ने 164 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 25,128 पर कारोबार की समाप्ति की। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की तीव्र बिकवाली के बीच पिछले दो हफ्ते सूचकांकों में गिरावट आई थी।

अग्रणी भार वाले एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने सोमवार को सूचकांक की बढ़त में 40 फीसदी से ज्यादा का योगदान किया। निजी क्षेत्र के बैंक का शेयर 2.3 फीसदी चढ़ा जिससे सेंसेक्स 250 अंक बढ़ गया। विश्लेषकों ने एचडीएफसी बैंक में हुई बढ़त को निवेशकों की सौदों की तलाश को दिया।

पिछले दो हफ्तों में एचडीएफसी बैंक में करीब 6 फीसदी की गिरावट आई है। एफपीआई शुद्ध बिकवाल बने रहे और उन्होंने 3,722 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। उधर, देसी संस्थान 2,278 करोड़ रुपये के शुद्ध खरीदार रहे।

जियोजित फाइनैंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि चीन के प्रोत्साहन पैकेज का सकारात्मक असर अब खत्म होता दिख रहा है। इस बीच, भारतीय बाजार सुदृढ़ता का प्रदर्शन कर रहे हैं और ऐसा लगता है कि आय में सुस्त वृद्धि के अनुमान को समाहित किया जा चुका है और तेल की कीमतें घट रही हैं। हालिया गिरावट के बाद आईटी और वित्तीय क्षेत्रों में खरीद को लेकर दिलचस्पी है।

आने वाले समय में कंपनियों के नतीजे भारत समेत दुनिया भर के आर्थिक आंकड़े बाजार को दिशा देंगे। बाजार में चढ़ने और गिरने वाले शेयरों का अनुपात मिला-जुला रहा और 2,044 शेयर चढ़े जबकि 2,011 में गिरावट आई। रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई और उसका इंडेक्स बीएसई पर 1.5 फीसदी चढ़ा।

Advertisement
First Published - October 14, 2024 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement