facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

शुरुआती लाभ गंवाया, सेंसेक्स 100 अंक से अधिक नीचे आया

Last Updated- December 11, 2022 | 5:47 PM IST

घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और कारोबार समाप्त होने से पहले दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों, बैंक और आईटी शेयरों में तेज बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स 100 अंक से अधिक गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में नकारात्मक रुख का असर घरेलू बाजार पर पड़ा। 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 100.42 अंक यानी 0.19 फीसदी टूटकर 53,134.35 अंक पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान बैंक, धातु, ऊर्जा तथा दवा कंपनियों के शेयरों में लिवाली से यह एक समय 631.16 अंक तक चढ़ गया था। लेकिन कारोबार समाप्त होने से पहले दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों, कुछ बैंक और आईटी शेयरों में तेज बिकवाली से बाजार नुकसान में आ गया।
नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी अंत में 24.50 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 15,810.85 अंक पर बंद हुआ। जियोजित फाइनैंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘वैश्विक बाजार में मौजूदा प्रवृत्ति मंदी को लेकर अनिश्चितता का संकेत देती है। साथ ही मौद्रिक नीति को कड़ा किये जाने से भी निवेशकों का भरोसा डगमगा रहा है।’
सेंसेक्स के शेयरों में आईटीसी सबसे अधिक 1.73 फीसदी के नुकसान में रहा। इसके अलावा विप्रो 1.58 फीसदी, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 1.2 फीसदी, लार्सन ऐंड टुब्रो 1.12 फीसदी, मारुति 1.1 फीसदी और इंडसइंड बैंक 0.98 फीसदी नीचे आये।  इन्फोसिस, टीसीएस, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लि. भी नुकसान में रहे।
दूसरी तरफ, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचयूएल में तेजी ने सेंसेक्स में गिरावट पर अंकुश लगाया। पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा और टाटा स्टील भी लाभ में रहे। रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के उपाध्यक्ष (अनुसंधान) अजित मिश्रा ने कहा, ‘बाजार में आज उतार-चढ़ाव रहा। निफ्टी अंत में दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। सूचकांक में गिरावट का कारण वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता तथा तिमाही परिणामों से पहले सतर्क रुख है।’
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग लाभ में रहे। वहीं चीन के शांघाई कंपोजिट में गिरावट आई। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.88 फीसदी की गिरावट के साथ 112.5 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 2,149.56 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

First Published - July 5, 2022 | 11:57 PM IST

संबंधित पोस्ट