facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सेंसेक्स 400 अंक मजबूत, निफ्टी 17000 के करीब

Last Updated- December 11, 2022 | 2:41 PM IST

ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों से घरेलू शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। फिलहाल सेंसेक्स 548 अंकों की उछाल के साथ 57,147 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 167 अंक चढ़कर 17,025 के स्तर पर है। सेंसेक्स की 30 में से 28 शेयर हरे निशान में हैं। बैंकिंग, ऑटो, मेटल सहित सभी सेक्टर्स में खरीदारी से 6 दिन बाद बाजार में तेजी आई है। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी मेटल इंडेक्स में आई है। FIIs ने बुधवार को कैश में 2772 करोड़ रुपये की बिकवाली की जबकि DIIs ने 2544 करोड़ रुपये की खरीदारी की.
हालांकि, आज बाज़ार F&O की मंथली एक्सपायरी और RBI नीति की बैठक से प्रभावित हो सकती है।
इसके अलावा, शेयरों के बीच, आज Nykaa पर होगी सबकी नज़र। कंपनी बोनस शेयर जारी करने पर विचार करने और उसे मंजूरी देने के लिए बोर्ड की बैठक 3 अक्टूबर को करेगी।
आज के कारोबार के लिए कुछ स्टॉक पर डालें नजर, करा सकते हैं कमाई-
Zomato:  फूड एग्रीगेटर ज़ोमैटो ने अपनी इंटरसिटी लीजेंड्स सेवा को बैंगलोर तक भी बढ़ा दिया है। कुछ हफ्ते पहले साउथ दिल्ली और गुरुग्राम के कुछ क्षेत्रों में इसे पायलट के रूप में लॉन्च किया गया, Zomato अपनी इस सर्विस से बड़े पैमाने पर लाभ कमाने की योजना पर काम कर रहा है। 
 Hindustan Copper: राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी के शेयरधारकों ने बुधवार को मार्च 2022 वित्त वर्ष के लिए 23.2 प्रतिशत लाभांश को मंजूरी दी। कंपनी 55वीं वार्षिक आम बैठक में 112.17 करोड़ रुपये का कुल लाभांश भुगतान करेगी। 
Patanjali Foods: कंपनी की योजना फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स और फास्ट मूविंग हेल्थ गुड्स प्रोडक्ट्स के एक मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन लीडेड एक्सपोर्ट पोर्टफोलियो बनाने की है और साथ ही पतंजलि हाई मार्जिन और हाई ग्रोथ के साथ नए प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। 
वहीं आज Vodafone Idea बैन पीरियड में है।
 
 
 
 
 
 
 

First Published - September 29, 2022 | 9:41 AM IST

संबंधित पोस्ट