facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share market: तीन माह की बढ़त के बाद निफ्टी में गिरावट

Advertisement

निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 2 फीसदी गिरा जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज करने में कामयाब रहा।

Last Updated- May 31, 2024 | 9:40 PM IST
Nifty Outlook

काफी उतारचढ़ाव के बीच बेंचमार्क निफ्टी ने मई की समाप्ति 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ की और इस तरह से पिछले तीन माह हो रही बढ़ोतरी का सिलसिला थम गया। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 2 फीसदी गिरा जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज करने में कामयाब रहा।

सेंसेक्स 0.7 फीसदी के नुकसान के साथ बंद हुआ। हालांकि माह के दौरान सभी प्रमुख सूचकांक नई ऊंचाई पर पहुंचे और भारत का बाजार पूंजीकरण 5 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंचा दिया। चुनाव को लेकर अनिश्चितता और अमेरिकी ब्याज दर कटौती के परिदृश्य पर अनिश्चितता से इंडिया बीआईएक्स इंडेक्स 80 फीसदी की बढ़त के साथ दो साल के उच्चस्तर 24.6 पर पहुंच गया।

माह के दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने करीब 27,526 करोड़ रुपये की निकासी की, जो जनवरी 2023 के बाद का सबसे बड़ा आंकड़ा है। हालांकि देसी संस्थागत निवेशकों की तरफ से 53,619 करोड़ रुपये की खरीदारी से इसकी भरपाई हो गई। यह लगातार 10वां महीना है जब देसी संस्थागत निवेशकों का निवेश सकारात्मक रहा।

अगस्त के बाद से उन्होंने देसी शेयरों में 3 लाख करोड़ रुपये झोंके हैं, जिसमें से 2 लाख करोड़ रुपये इस कैलेंडर वर्ष में आए हैं। धातु, रियल्टी और वाहन शेयरों ने मई में उम्दा प्रदर्शन किया, वहीं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, आईटी और तेल व गैस कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन कमजोर रहा।

Advertisement
First Published - May 31, 2024 | 9:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement