facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Share market Today: बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 170 अंक नीचे, निफ्टी 22 हजार के पास

Advertisement

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार चौथे ट्रेडिंग सेशन में तेजी दर्ज की गई जिससे बीएसई सेंसेक्स 73,872 अंक के ऑल टाइम हाई लेवल पर बंद हुआ।

Last Updated- March 05, 2024 | 9:43 AM IST
अगले सात साल के लिए जापानी बाजार पर Jefferies की सात भविष्यवा​णियां, Jefferies' 7 predictions for the next 7 years for the Japanese markets

Share market Today, 5 March: कमजोर खुले बाजार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी 5 मार्च को भारतीय सूचकांक कमजोरी के साथ खुले हैं। निफ्टी 22,350 के आसपास कारोबार कर रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 125 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 73735 के आसपास कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 41.15 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 22,365 के आसपास कारोबार कर रहा है।

प्री-ओपनिंग सेशन फ्लैट बाजार

प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स सपाट कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 10.67 अंक या 0.01 प्रतिशत नीचे 73,861.62 पर और निफ्टी 19.40 अंक या 0.09 प्रतिशत नीचे 22,386.20 पर कारोबार ककर रहा है।

कैसा होगा आज का बाजार

शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार को लगातार चार कारोबारी सत्र से चल रही तेजी पर ब्रेक लग सकता है। ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत हैं। गिफ्ट निफ्टी सपाट ट्रेड कर रहा. इंडेक्स 22500 के पास है। ग्लोबल मार्केट में हल्की बिकवाली है।

कैसा था कल का बाजार

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार चौथे ट्रेडिंग सेशन में तेजी दर्ज की गई जिससे बीएसई सेंसेक्स 73,872 अंक के ऑल टाइम हाई लेवल पर बंद हुआ।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज (BSE Sensex today) 100 अंक की बढ़त के साथ 73,903.09 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान 74 हजार के बेहद नजदीक आते हुए 73,990.13 अंक के लेवल तक गया।

अंत में सेंसेक्स 0.09 प्रतिशत या 66.14 अंक की बढ़त के साथ 73,872.29 के ऑल टाइम हाई लेवल पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 15 कंपनियों के शेयर हरे जबकि 15 के ही शेयर लाल निशान में बंद हुए।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 0.12 अंक या 27.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,405.60 अंक लेवल पर बंद हुआ। निफ़्टी की 25 कंपनियों के शेयर हरे और 25 के रेड निशान में बंद हुए।

Advertisement
First Published - March 5, 2024 | 7:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement