facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share market Today: लाल निशान में खुले बाजार, 22 हजार के स्तर पर निफ्टी, सेंसेक्स 72 हजार के पार

Advertisement

Share market Today, 27 Feb: डाओ 62 अंक गिरकर और नैस्डैक 20 अंक गिरकर बंद हुआ। जापान का बाजार निक्केई नए लाइफ हाई पर पहुंच गया।

Last Updated- February 27, 2024 | 9:45 AM IST
Stocks to watch today

Share market Today, 27 Feb: बाजार की कमजोर शुरुआत

बाजार में गिरावट का सिलसिला आज भी जारी है। आज यानी 27 फरवरी को बाजार की शुरुआत लाल निशान में ही हुई है। फिलहाल निफ्टी 11.85 अंक यानी 0.05 फीसदी की कमजोरी के साथ 22,110.20 के स्तर पर और सेंसेक्स 51.95 अंक यानी 0.07 फीसदी की कमजोरी के साथ 72,725 के आसपास दिख रहा है।

 प्री-ओपन में बाजार की सुस्त शुरुआत
प्री-ओपन में बाजार ने आज सुस्ती के साथ शुरुआत की है। फिलहाल सेंसेक्स 180 अंक यानी 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ 72,640 के आसपास दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 90.65 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 22,122.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कैसा रहेगा आज का बाजार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हो सकती है। आज बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में खुल सकते हैं। बाजार पर कमजोर ग्लोबल संकेतों का असर देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी भी सपाट 22100 के पास ट्रेड कर रहा है।

ग्लोबल मार्केट पर नजर डालें तो डाओ 62 अंक गिरकर और नैस्डैक 20 अंक गिरकर बंद हुआ। जापान का बाजार निक्केई नए लाइफ हाई पर पहुंच गया। डॉलर पर नजर डालें तो डॉलर इंडेक्स लगातार आठवें दिन फिसलकर 103.70 पर रहा।
वहीं कच्चा तेल 1% चढ़ा, ब्रेंट $82 के पास है।

शेयर मार्केट के लिए आज अहम डेटा

US का Q4 GDP डेटा पर आज बाजार की नजर रहेगी। साथ ही आज US का जनवरी का पर्सनल कंजंप्शन एक्सपेंडिचर डेटा भी आने वाला है। इसी के साथ कई रिटेल कंपनियों के नतीजे आएंगे। यूरोप में फरवरी का CPI डेटा भी आज फोकस में रहेगा।

यह भी पढ़ें: कंपनी जगत को चाहिए पूंजी, QIP ने पकड़ी तेज रफ्तार

कल बड़े पैमाने पर दिखी मुनाफावसूली

भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी तेजी के बाद सोमवार को बड़े पैमाने पर मुनाफावसूली देखी गई जिससे देसी स्टॉक मार्केट लगातार दूसरे ट्रेडिंग सेशन में गिरकर बंद हुई।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज (BSE Sensex Today) करीब 100 अंक की गिरावट लेकर 73,044.81 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में कोई ख़ास उछाल नहीं दिखा और यह 73,092.26 अंक के हाईएस्ट इंट्रा-डे लेवल तक ही गया। अंत में यह 0.48 प्रतिशत या 352.67 अंक की गिरावट लेकर 72,790.13 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 0.41 फीसदी या 90.65 अंक की गिरावट के साथ 22,122.05 के लेवल पर बंद हुआ। निफ़्टी-50 की 37 कंपनियों के शेयर लाल जबकि 12 के हरे निशान में बंद हुए।

 

Advertisement
First Published - February 27, 2024 | 8:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement