facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Share Market Update: लोकसभा चुनाव के बीच शेयर बाजार ने रचा इतिहास, न्यू ऑलटाइम हाई पर पहुंचे Sensex-Nifty

Market Update: बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स भी कारोबार के दौरान 1186.33 अंक उछलकर 75,407.39 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

Last Updated- May 23, 2024 | 2:48 PM IST
Stock Market Today
Representative Image

Share Market Update: आरबीआई (RBI) द्वारा सरकार को अभी तक के सबसे अधिक 2.11 लाख करोड़ रुपये के लाभांश को मंजूरी देने और लिवाली के समर्थन के बाद घरेलू सूचकांकों में गुरुवार को तेजी आई। सेंसेक्स- निफ्टी अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। एनएसई निफ्टी 349.25 अंक या 1.55 प्रतिशत बढ़कर 22,947.05 अंक के अपने सर्वकालिक शिखर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स भी कारोबार के दौरान 1186.33 अंक उछलकर 75,407.39 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

Top Gainers and Top Losers

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। सन फार्मा, पावरग्रिड, एनटीपीसी और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों को नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें: Grasim Q4 results: चौथी तिमाही में मुनाफा 15.5% बढ़कर 2,721.8 करोड़ रुपये, राजस्व 12.7% बढ़ा

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र सरकार को 2.11 लाख करोड़ रुपये के लाभांश भुगतान को बुधवार को मंजूरी दे दी थी। यह केंद्रीय बैंक की ओर से अबतक का सर्वाधिक लाभांश भुगतान होगा। यह चालू वित्त वर्ष के बजट अनुमान की तुलना में दोगुना से भी अधिक है।

अंतरिम बजट में सरकार ने आरबीआई और सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों से कुल 1.02 लाख करोड़ रुपये की लाभांश आय का अनुमान जताया था। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की फायदे में रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 686.04 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

First Published - May 23, 2024 | 2:35 PM IST

संबंधित पोस्ट