facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जून में जुड़े 25 लाख नए डीमैट अकाउंट, कुल संख्या 20 करोड़ के करीब पहुंची

Advertisement

जून में लगातार दूसरे महीने खातों की संख्या बढ़ी। इससे पहले जनवरी से अप्रैल तक इसमें लगातार गिरावट देखने के मिल रही थी।

Last Updated- July 09, 2025 | 9:22 PM IST
Demat Account

देसी बाजारों में जून में 25 लाख नए डीमैट खाते और जुड़े। यह जनवरी के बाद का किसी महीने का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस तरह से अब डीमैट खातों की संख्या 20 करोड़ के किनारे पहुंच गई है। जून में लगातार दूसरे महीने खातों की संख्या बढ़ी। इससे पहले जनवरी से अप्रैल तक इसमें लगातार गिरावट देखने के मिल रही थी। इस बढ़ोतरी से डीमैट खातों की कुल संख्या 19.91 करोड़ हो गई।

डीमैट खातों की संख्या यूनिक इन्वेस्टर की संख्या का प्रतिनिधित्व नहीं करती जो करीब 12 करोड़ है क्योंकि कोई भी व्यक्ति एक से ज्यादा डीमैट खाते खोल सकता है। डीमैट खातों में हुई ताजा वृद्धि संयोग से शेयर बाजार के मजबूत प्रदर्शन के साथ हुई है। जून में बेंचमार्क निफ्टी 3 फीसदी बढ़ा। निफ्टी मिडकैप 100 में 4 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 6.7 फीसदी की वृद्धि हुई।

आईपीओ बाजार के दोबारा गुलजार होने से नए निवेशकों का जुड़ाव बढ़ा है। मार्च में शून्य और अप्रैल में महज एक कंपनी के सूचीबद्ध होने के बाद जून में आठ कंपनियों ने आईपीओ से17,689 करोड़ रुपये जुटाए। यह देखना अभी बाकी है कि क्या ब्रोकरेज कंपनियां लाभप्रदता पर बढ़ते दबाव के बीच नए ग्राहक जोड़ने में बढ़ोतरी की इस स्वस्थ गति को बरकरार रखने में सक्षम होंगी। टॉरस फाइनैंशियल मार्केट के सीईओ प्रकर्ष गगडानी ने कहा, मार्जिन कम हो रहे हैं और शेयर बाजार से कमाई घट रही है। इससे नए ग्राहक हासिल करने के लिए ब्रोकरेज कंपनियों की ओर से आवंटित संसाधनों पर निश्चित रूप से असर पड़ेगा।

Advertisement
First Published - July 9, 2025 | 9:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement