facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Suzlon Energy: ब्लॉक डील के बाद सुजलॉन के शेयरों में लगा अपर सर्किट, 1 साल में दिया 240 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न

Advertisement

Suzlon Energy के शेयरों में यह उछाल ब्लॉक डील के जरिये 179 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री के बाद आई है।

Last Updated- June 20, 2024 | 3:09 PM IST
Suzlon Group

Suzlon Energy Share Price: रिन्यूबल एनर्जी सॉल्यूशंस प्रदान करने वाली कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयरों में आज शानदार उछाल देखने को मिला। इंट्रा डे ट्रेड के दौरान इसके शेयर 51.34 रुपये पर ट्रेड करने लगे और अपर सर्किट लग गया। कंपनी के शेयरों में यह उछाल ब्लॉक डील के जरिये 179 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री के बाद आई है।

एक्सचेंजों पर मौजूद डेटा के मुताबिक, आज कंपनी के 0.3 फीसदी यानी करीब 3.7 करोड़ शेयरों का लेनदेन हुआ है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि इस ट्रांजैक्शन में कौन-कौन शामिल रहे।

1 साल के हाई के करीब पहुंचे शेयर

सुजलॉन के शेयर आज 51.34 रुपये पर ओपन हुए, जो आज का हाई लेवल भी है औऱ साथ ही साथ 4 जून 2024 को दर्ज किए गए एक साल के उच्चतम स्तर के काफी करीब है। कंपनी के शेयर 4 जून को इंट्रा डे ट्रेड के दौरान 52 सप्ताह का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 52.19 के लेवल पर पहुंच गए थे।

12:08 बजे, सुजलॉन के शेयर NSE पर 2.41 % की उछाल के साथ 50.08 रुपये पर ट्रेड करते देखे गए। इसके शेयरों में एक साल में 240 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। सुजलॉन के शेयर 6 महीने में निवेशकों को 32 फीसदी का रिटर्न दे चुके हैं, जबकि तीन महीने में इसके शेयरों में 35 फीसदी का उछाल आया है।

इंटरनेशनल ब्रोकरेज मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने सुजलॉन एनर्जी को ‘ओवरवेट’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज सुजलॉन को भारत के एनर्जी सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में देखता है।

पहले मिल चुके हैं बड़े-बड़े दो कॉन्ट्रैक्ट्स

बता दें कि पिछले महीने 29 मई को सुजलॉन समूह (Suzlon Group) को आदित्य बिड़ला ग्रुप से 551.25 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना (wind energy project) का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। सुजलॉन ग्रुप ने एक बयान में कहा था कि यह प्रोजेक्ट राजस्थान और गुजरात में दो स्थानों पर ऑपरेट किया जाएगा।

ग्रुप को इससे कुछ दिन पहले ही जुनिपर ग्रीन एनर्जी से 402 मेगावाट विंड एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए नए कॉन्ट्रैक्ट मिले थे। कंपनी राजस्थान के फतेहगढ़ में सुजलॉन प्रस्तावित साइट पर दोनों प्रोजेक्ट के लिए हाइब्रिड लैटिस ट्यूबलर (HLT) टावर और 3 मेगावाट की रेटेड क्षमता के साथ कुल 134 विंड टरबाइन जनरेटर (WTG) स्थापित करेगी।

Advertisement
First Published - June 20, 2024 | 12:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement