facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार के इस ऐलान के बाद रॉकेट बने हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के शेयर, 11 प्रतिशत तक उछले

Advertisement

पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अपनी पहली बैठक में पीएमएवाई (PMAY) के तहत 3 करोड़ घरों के निर्माण के लिए सरकारी सहायता को मंजूरी दे दी है।

Last Updated- June 11, 2024 | 5:51 PM IST
Hinduja Housing Finance to raise Rs 800 cr via capital bond, debentures

Housing Finance Stocks: मध्यम और छोटे आकार की हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों (HFC) के शेयर मंगलवार को इंट्रा-डे कारोबार में 11 प्रतिशत तक बढ़ गए। केंद्रीय मंत्रिमंडल की तरफ पीएम आवास योजना (PMAY) के तहत तीन करोड़ घरों के निर्माण के लिए सरकारी सहायता को मंजूरी देने के बाद मुख्य रूप से फोकस में थे।

होम फर्स्ट फाइनेंस (Home First Finance) के शेयर 11 प्रतिशत, आवास फाइनेंसियर्स के 9 प्रतिशत, जीआईसी हाउसिंग फाइनेंस के 8 प्रतिशत और हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HUDCO) के शेयर 8 प्रतिशत तक चढ़ गए थे।

वहीं, कैन फिन होम्स, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस और स्टार हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में 2 से 3 फीसदी तक का उछाल देखा गया जबकि सेंसेक्स (Sensex) आज 33 अंक की मामूली गिरावट लेकर बंद हुआ।

हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के शेयरों में तेजी की वजह?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सोमवार को अपनी पहली बैठक में पीएमएवाई (PMAY) के तहत 3 करोड़ घरों के निर्माण के लिए सरकारी सहायता को मंजूरी दे दी। केंद्र सरकार एलिजिबल ग्रामीण और शहरी परिवारों को बुनियादी सुविधाओं वाले घरों के निर्माण के लिए सहायता प्रदान करने के लिए 2015-16 से पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) चला रही है।

एक्सपर्ट्स की क्या राय?

विश्लेषकों के अनुसार, यह कदम छोटे हाउसिंग फाइनेंस शेयरों के लिए पॉजिटिव है। सरकार ने एक संशोधित किफायती आवास योजना की घोषणा की है। इससे होम फाइनेंस कंपनियों को फायदा मिलेगा।

भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था मिडिल क्लास की संख्या को बढ़ाने में मदद करेगी और हाउसिंग फाइनेंस के लिए एक समान अवसर प्रदान करेगी। सरकार की इस योजना से गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जो देश के कुल किफायती हाउसिंग फाइनेंस बाजार का लगभग 60 प्रतिशत हैं।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्य किफायती आवास क्षेत्र में बड़े उभरते बाजार हैं। ऐसा इसलिए इन राज्यों में औद्योगीकरण (industrialization) और शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है।

होम फर्स्ट फाइनेंस (Home First Finance) का मानना ​​है कि विकास का अगला चरण इन राज्यों से आएगा और कंपनी की आने वाले वर्षों में इन बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की योजना है।

Advertisement
First Published - June 11, 2024 | 5:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement