facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयर बाजार में तेजी के साथ ब्लॉक डील्स में उछाल, मई में ₹65,000 करोड़ के स्टॉक बेचे गए; टूटा 9 महीनों का रिकॉर्ड

Advertisement

थोक सौदों में तेजी चार महीने के सूखे के बाद आई है क्योंकि बीते चार महीनों में शेयर भाव में भारी उठापटक के कारण थोक सौदे एक तरह से थम से गए थे।

Last Updated- May 28, 2025 | 11:37 PM IST
Share market

शेयर बाजार में हालिया तेजी और सूचकांकों के अप्रैल के अपने निचले स्तर से जोरदार वापसी के साथ ही विदेशी निवेश बढ़ने से सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों की थोक बिक्री (बल्क डील) में भी तेजी आई है। इस महीने अभी तक ब्लॉक और बल्क सौदों के जरिये 65,000 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री हुई है जो अगस्त 2024 के बाद किसी भी महीने में सर्वा​धिक है। थोक सौदों में तेजी चार महीने के सूखे के बाद आई है क्योंकि बीते चार महीनों में शेयर भाव में भारी उठापटक के कारण थोक सौदे एक तरह से थम से गए थे।

इस महीने कई बड़े थोक सौदे हुए। सिंगटेल ने भारती एयरटेल में 13,221 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इंडिगो की प्रवर्तक कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के सह-संस्थापक राकेश गंगवाल ने 11,564 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसी तरह सज्जन जिंदल परिवार ट्रस्ट ने जेएसडब्ल्यू सीमेंट में 1,210 करोड़ रुपये के शेयर बेचे और एंटफिन ने पेटीएम में 2,104 करोड़ रुपये के शेयर की बिक्री की। नवीनतम सौदे में ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको पीएलसी (बीएटी) ने आईटीसी में 12,941 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। बाजार में तेजी से ज्यादातर शेयर बिक्री में खरीदारों की ओर से मजबूत मांग देखी गई।

ब्लॉक डील के तहत सूचीबद्ध कंपनियों के मौजूदा शेयरधारकों द्वारा बड़े पैमाने पर शेयर की बिक्री स्टॉक एक्सचेंज पर एक समर्पित विंडों के जरिये की जाती है। इससे म्युचुअल फंड जैसे संस्थागत निवेशकों को शेयर भाव में उतार-चढ़ाव के बिना बड़े पैमाने पर किसी कंपनी के शेयर खरीदने की सहूलियत होती है। इस तरह के सौदे आम तौर पर बाजार में तेजी और पर्याप्त तरलता के समय देखे जाते हैं।

वै​श्विक व्यापार की अनि​श्चितता, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली और कंपनियों के कमजोर नतीजों से साल 2025 की पहली तिमाही के दौरान प्राथमिक बाजार में ज्यादा गतिवि​धियां नहीं देखी गईं। हालांकि अमेरिका द्वारा वि​भिन्न देशों पर लगाए गए जवाबी शुल्क पर 90 दिनों की रोक की घोषणा से निवेशकों की चिंता थोड़ी कम हुई। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम से भी निवेशकों का हौसला बढ़ा। 7 अप्रैल के निचले स्तर से निफ्टी करीब10 फीसदी चढ़ चुका है।

एचएसबीसी इंडिया में निवेश बैंकिंग के वाइस चेयरमैन अमिताभ मल्होत्रा ने कहा, ‘बाजार में हा​लिया तेजी से विक्रेता मौजूदा शेयर भाव पर अपने थोक सौदों के लिए खरीदार तलाशने में सक्षम हुए। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक और घरेलू संस्थागत निवेशक, दोनों ने थोक सौदों के तहत काफी संख्या में शेयर खरीदे।’

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज में कार्यकारी निदेशक अजय सराफ ने कहा कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक तीन महीने तक बिकवाली करने के बाद अप्रैल और मई में शुद्ध लिवाल बने। उन्होंने कहा, ‘अमेरिका के साथ व्यापार करार की उम्मीद और भू-राजनीतिक तनाव कम होने से मोटे सौदों को बल मिला।’

बैंकरों का अनुमान है कि 2025 के बाकी बचे महीनों में भी प्राथमिक और द्वितीयक बाजारों में खूब गतिवि​धियां देखी जाएंगी और थोक सौदे भी होंगे। मल्होत्रा ने कहा, ‘मुद्रास्फीति में नरमी, रीपो दर में और कटौती, कर रियायत से लोगों के हाथों में ज्यादा पैसे आने और बेहतर मॉनसून के अनुमान से भारत की विकास गाथा को और मजबूती मिलेगी।’

एक निवेश बैंकर ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘बाजार सही स्तर पर है और शेयर भाव भी नरम हुए हैं मगर हालिया तेजी ने विक्रेताओं और खरीदार, दोनों को आक​र्षित किया है। आईटीसी, इंडिगो और एयरटेल जैसी कंपनियां लंबी अव​धि के लिए निवेश का मौका देती हैं, जिससे बड़े निवेशकों की ओर से थोक सौदों की मांग बढ़ी है।’ केवल ब्लॉक डील ही नहीं आईपीओ बाजार में भी तेजी आई है और दो महीने के सूखे के बाद मई में करीब दर्जन भर से ज्यादा आईपीओ आए हैं।

Advertisement
First Published - May 28, 2025 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement