Representational Image
Sharekhan Top- 5 Stocks Pick: ग्लोबल बाजारों के सेंटीमेंट्स और निफ्टी के वीकली एक्सपायरी के दिन आज गुरुवार को (12 दिसंबर) भारतीय शेयर बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। थोड़ी देर में बाजार में रिकवरी की और हरे निशान में आ गया लेकिन दोपहर बाद बाजार में फिर से बिकवाली हुई और गिरावट बढ़ गई। सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा टूट गया। उतार-चढ़ाव भरे बाजार में ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट शेयरखान (Sharekhan) ने लंबी अवधि के नजरिए निवेश के लिए अच्छे फंडामेंटल वाले शेयर चुने हैं।
ब्रोकरेज फर्म गुरुवार के फंडामेंटल अपडेट में चुनिंदा शेयरों में अगले 12 महीने से ज्यादा के नजरिए से खरीदारी की सलाह है। इन स्टॉक्स में Bajaj Finance, Triveni Engineering, Bharti Airtel, Federal Bank, Ashok Leyland शामिल हैं। निवेशकों को अगले एक साल में करीब 34 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है।
Bajaj Finance पर BUY की सलाह दी है। टारगेट 9500 रुपये प्रति शेयर दिया है। 11 दिसंबर 2024 को शेयर का भाव 7115 रुपये पर बंद हुआ था। इस भाव से शेयर अगले 1 साल में करीब 34 अपसाइड दिखा सकता है। इस साल अब तक शेयर का रिटर्न फ्लैट रहा है।
Triveni Engineering पर ब्रोकरेज की BUY रेटिंग है। टारगेट प्राइस 582 रुपये है। 11 दिसंबर 2024 को शेयर का भाव 477 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, मौजूदा भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 22 फीसदी का दमदार रिटर्न मिल सकता है। इस साल अब तक शेयर करीब 35 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
Bharti Airtel पर खरीदारी की सलाह है। टारगेट प्राइस 1870 रुपये प्रति शेयर रखा है। 11 दिसंबर 2024 को शेयर का भाव 1585 रुपये पर बंद हुआ था। मौजूदा भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में 18 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है। इस साल अब तक निवेशकों को इस स्टॉक में करीब 60 फीसदी से ज्यादा रिटर्न मिला है।
Federal Bank पर ब्रोकरेज की BUY रेटिंग है। टारगेट प्राइस 240 रुपये प्रति शेयर है। 11 दिसंबर 2024 को शेयर का भाव 214 रुपये पर बंद हुआ था। यहां से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 12 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है। 2024 में अबतक शेयर 35 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है।
Ashok Leyland पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की सलाह दी है। प्रति शेयर टारगेट प्राइस 285 रुपये है। 11 दिसंबर 2024 को शेयर का भाव 231 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, मौजूदा भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 23 फीसदी का दमदार रिटर्न मिल सकता है। इस साल अबतक स्टॉक का रिटर्न करीब 25 फीसदी रहा है।
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)