facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निवेश के लिए ब्रोकरेज ने चुने ये 5 दमदार शेयर, 1 साल में 34 फीसदी तक रिटर्न के लिए BUY की सलाह

Advertisement

ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट शेयरखान (Mirae Asset Sharekhan) ने 12 महीने से ज्यादा के नजरिए से दमदार फंडामेंटल वाले 5 शेयरों में BUY की सलाह दी है।

Last Updated- December 12, 2024 | 1:40 PM IST
Stocks To buy
Representational Image

Sharekhan Top- 5 Stocks Pick: ग्लोबल बाजारों के सेंटीमेंट्स और निफ्टी के वीकली एक्सपायरी के दिन आज गुरुवार को (12 दिसंबर) भारतीय शेयर बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। थोड़ी देर में बाजार में रिकवरी की और हरे निशान में आ गया लेकिन दोपहर बाद बाजार में फिर से बिकवाली हुई और गिरावट बढ़ गई। सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा टूट गया। उतार-चढ़ाव भरे बाजार में ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट शेयरखान (Sharekhan) ने लंबी अव​धि के नजरिए निवेश के लिए अच्छे फंडामेंटल वाले शेयर चुने हैं।

ब्रोकरेज फर्म गुरुवार के फंडामेंटल अपडेट में चुनिंदा शेयरों में अगले 12 महीने से ज्यादा के नजरिए से खरीदारी की सलाह है। इन स्टॉक्स में Bajaj Finance, Triveni Engineering, Bharti Airtel, Federal Bank, Ashok Leyland शामिल हैं। निवेशकों को अगले एक साल में करीब 34 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है।

Bajaj Finance

Bajaj Finance पर BUY की सलाह दी है। टारगेट 9500 रुपये प्रति शेयर दिया है। 11 दिसंबर 2024 को शेयर का भाव 7115 रुपये पर बंद हुआ था। इस भाव से शेयर अगले 1 साल में करीब 34 अपसाइड दिखा सकता है। इस साल अब तक शेयर का रिटर्न फ्लैट रहा है।

Triveni Engineering

Triveni Engineering पर ब्रोकरेज की BUY रेटिंग है। टारगेट प्राइस 582 रुपये है। 11 दिसंबर 2024 को शेयर का भाव 477 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, मौजूदा भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 22 फीसदी का दमदार रिटर्न मिल सकता है। इस साल अब तक शेयर करीब 35 फीसदी रिटर्न दे चुका है।

Bharti Airtel

Bharti Airtel पर खरीदारी की सलाह है। टारगेट प्राइस 1870 रुपये प्रति शेयर रखा है। 11 दिसंबर 2024 को शेयर का भाव 1585 रुपये पर बंद हुआ था। मौजूदा भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में 18 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है। इस साल अब तक निवेशकों को इस स्टॉक में करीब 60 फीसदी से ज्यादा रिटर्न मिला है।

Federal Bank

Federal Bank पर ब्रोकरेज की BUY रेटिंग है। टारगेट प्राइस 240 रुपये प्रति शेयर है। 11 दिसंबर 2024 को शेयर का भाव 214 रुपये पर बंद हुआ था। यहां से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 12 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है। 2024 में अबतक शेयर 35 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है।

Ashok Leyland

Ashok Leyland पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की सलाह दी है। प्रति शेयर टारगेट प्राइस 285 रुपये है। 11 दिसंबर 2024 को शेयर का भाव 231 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, मौजूदा भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 23 फीसदी का दमदार रिटर्न मिल सकता है। इस साल अबतक स्टॉक का रिटर्न करीब 25 फीसदी रहा है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - December 12, 2024 | 1:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement