शेयर बाजार

Groww के मजबूत नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बंटे, वृद्धि की उम्मीद मगर मूल्यांकन की बाधा

वित्त वर्ष 2026 की मार्च तिमाही में ग्रो ने शानदार नतीजे पेश किए। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर दोगुना हो गया

Published by
निकिता वशिष्ठ   
Last Updated- April 22, 2026 | 10:53 PM IST

वित्त वर्ष 2026 की मार्च तिमाही में ग्रो ने शानदार नतीजे पेश किए। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर दोगुना हो गया। लेकिन ऊंचे मूल्यांकन की वजह से ब्रोकर इस शेयर में अल्पाव​धि तेजी को लेकर बंटे हुए नजर आ रहे हैं। विश्लेषक लंबी अवधि की वृद्धि को लेकर सकारात्मक बने हुए हैं।

सिटी : रेटिंग – खरीदें
कीमत लक्ष्य : 230 रुपये

सिटी ने कहा कि चौथी तिमाही में कंपनी के प्रदर्शन पर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ट्रेडिंग वॉल्यूम में आई तेजी का असर देखा गया। उसने एमटीएफ में इजाफे, नई योजनाओं की पेशकश और योजना-आधारित वृद्धि को आगामी मुख्य कारकों के तौर पर बताया।

यूबीएस : रेटिंग – तटस्थ
कीमत लक्ष्य : 210 रुपये

यूबीएस का मानना है कि परिचालन दक्षता और बाजार भागीदारी में बढ़ोतरी से आय को मदद मिली और साथ ही विस्तार के बावजूद मार्जिन मजबूत बना रहा। यूबीएस को मजबूत उपयोगकर्ता जुड़ाव और संप​त्ति प्रबंधन में उछाल को देखते हुए इस शेयर में तेजी की उम्मीद दिख रही है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनैं​शियल सर्विसेज : रेटिंग – खरीदें
कीमत लक्ष्य : 235 रुपये

मोतीलाल ओसवाल फाइनैं​शियल सर्विसेज ने कहा कि ग्रो के राजस्व में जबरदस्त बढ़ोतरी की वजह उपयोगकर्ताओं का बढ़ता जुड़ाव और एक्टिवेशन है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि एमटीएफ और कमोडिटी जैसे उत्पादों की मदद से कंपनी की बाजार भागीदारी बढ़ती रहेगी। मोतीलाल ओसवाल फाइनैं​शियल सर्विसेज ने कहा कि अमीर ग्राहकों की बढ़ती तादाद से संप​त्ति प्रबंधन के नए अवसर खुल रहे हैं और फिस्डम के अधिग्रहण से इसे और भी ज्यादा मदद मिली है।

जेएम फाइनैं​शियल : रेटिंग – बेचें
कीमत लक्ष्य : 150 रुपये

जेएम फाइनैं​शियल ने बताया कि ग्रो को आगे चलकर एएमसी और संप​त्ति प्रबंधन व्यवसाय में बढ़ती लागत का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही मार्केटिंग खर्च भी तेजी से बढ़ सकता है।

First Published : April 22, 2026 | 10:49 PM IST