facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में लौटी तेजी! Sensex 455 अंक चढ़ा, Nifty 21,929 पर बंद

Advertisement

TCS और Infosys जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में लिवाली और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार चढ़कर बंद हुआ।

Last Updated- February 06, 2024 | 4:37 PM IST
BSE में लिस्टेड कंपनियों का MCap रिकॉर्ड 445.43 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचा, MCap record of companies listed in BSE reached the level of Rs 445.43 lakh crore

Stock Market Today: एशियाई बाजार में मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई। TCS और Infosys जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में लिवाली और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार चढ़कर बंद हुआ।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 240 अंक की मजबूती लेकर खुला और कारोबार के दौरान 72,261.40 तक चला गया था। अंत में सेंसेक्स 0.63 प्रतिशत या 454.67 अंक की बढ़त लेकर 72,186.09 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 0.72 प्रतिशत या 157.70 अंक की बढ़त लेकर 21,929.40 के लेवल पर बंद हुआ।

Top Gainers

एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, मारुति, विप्रो, लार्सन एंड टुब्रो, इंफोसिस, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर आज चढ़कर बंद हुए।

Top Losers

दूसरी तरफ, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व और एक्सिस बैंक गिरावट के साथ बंद हुए।

बाजार में तेजी की वजह ?

बता दें इंडेक्स में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली TCS और Infosys जैसी कंपनियों के शेयरों में तेजी और विदेशी निवेशकों के निवेश से उतार-चढ़ाव भरे कारोबार को दम मिला।

वैश्विक बाजार का क्या हाल ?

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई और हांगकांग का शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए जबकि दक्षिण कोरिया के सियोल और टोक्यो गिरावट लेकर बंद हुए। ज़्यादातर यूरोपीय बाज़ार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे जबकि सोमवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

विदेशी निवेशकों ने डोमेस्टिक मार्केट में डाला पैसा

इसके अलावा विदेशों निवेशकों ने भी घरेलू बाजार में पैसा डाला है। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने सोमवार को 518.88 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

कल कैसी थी बाजार की चाल ?

सोमवार को BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 354.21 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 71,731.42 अंक पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 82.10 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह अंत में 21,771.70 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - February 6, 2024 | 4:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement