facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार ने रचा इतिहास! Sensex पहली बार 79 हजार तो Nifty 24 हजार के पार

Advertisement

विश्लेषकों ने कहा कि ज्यादा सेक्टर्स में आज बढ़त दर्ज की गई, जिनमें आईटी और एनर्जी सबसे ज्यादा वृद्धि हासिल करने वाले क्षेत्रों में रहे।

Last Updated- June 27, 2024 | 4:36 PM IST
जुलाई के पहले कारोबारी सत्र में नई ऊंचाई पर सूचकांक बंद, Stock Market: Index closed at new high in the first trading session of July

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को रिकॉर्ड-तोड़ तेजी दर्ज की गई जिससे बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ़्टी (Nifty) अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गए। घरेलू अर्थव्यवस्था को लेकर मजबूत आंकड़े, राजनितिक स्थिरता और विदेशी निवेशकों की तरफ देसी शेयरों में खरीदारी से बाजार रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ।

इसके अलावा इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और टीसीएस (TCS) जैसी हैवी वेटेज वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार को लगातार चौथे दिन हरे निशान में बंद होने में मदद मिली।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज तेजी के साथ 78,758.67 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 79,396.03 अंक उच्च स्तर तक चला गया था। अंत में सेंसेक्स 0.72 प्रतिशत या 568.93 अंक की छलांग के साथ 79,243.18 के एतिहासिक लेवल पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी-50 भी 0.74 फीसदी या 175.70 अंक की वृद्धि के साथ 24,044.50 अंक के ऑल टाइम हाई लेवल पर बंद हुआ।

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्रा सीमेंट का शेयर सबसे ज्यादा 5.07 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। देश की अग्रणी सीमेंट निर्माता कंपनी अपने चेन्नई स्थित प्रतिद्वंद्वी इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। इस खबर के बाद अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर ने 5 प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाई।

साथ ही एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, टीसीएस, कोटक बैंक, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

Top Losers

दूसरी तरफ, लार्सन एंड टुब्रो का शेयर सबसे ज्यादा 1.11 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। इसके अलावा सन फार्मा, नेस्ले, एचडीएफसी बैंक और मारुति के शेयर भी गिरकर बंद हुए।

शेयर बाजार में आज तेजी की वजह?

विश्लेषकों ने कहा कि ज्यादा सेक्टर्स में आज बढ़त दर्ज की गई, जिनमें आईटी और एनर्जी सबसे ज्यादा वृद्धि हासिल करने वाले क्षेत्रों में रहे। व्यापक सूचकांकों की बात करें तो इनमें आज मिलाजुला असर रहा क्योंकि मिडकैप सूचकांक हरे रंग में बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप सूचकांक में आधे प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

बोनांजा पोर्टफोलियो के रिसर्च एनालिस्ट वैभव विदवानी ने कहा, ”आईटी और एनर्जी शेयरों में पॉजिटिविटी के कारण निफ्टी और सेंसेक्स दोनों इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। जेपी मॉर्गन के उभरते बाजार लोन इंडेक्स में भारत के शामिल होने से पहले ऋण बाजार में आशावाद दिखा रहा है, जिससे घरेलू बाजार को भी मदद मिल रही है। आगामी बजट में एनर्जी क्षेत्र के लिए कुछ अनुकूल नीतियों की उम्मीद के कारण निवेशक एनर्जी शेयरों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।”

Advertisement
First Published - June 27, 2024 | 4:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement