facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी! सेंसेक्स 362 अंक चढ़ा, निफ्टी 25 हजार के पार पंहुचा

Advertisement

बजाज फिनसर्व का शेयर सबसे ज्यादा 1.77 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एसबीआई के शेयर भी गिरकर बंद हुए।

Last Updated- September 10, 2024 | 4:12 PM IST
Stock market today

Closing Bell: एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई और दोनों प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए।

अमेरिका के महंगाई के आंकड़े जारी होने से पहले आईटी शेयरों (IT Stocks) में तेजी और कैंसर की चुनिंदा दवाओं पर जीएसटी (GST) घटने पर फार्मा शेयरों में लिवाली के चलते बाजार चढ़कर बंद हुआ।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज तेजी के साथ 81,768.72 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान 82,196.55 अंक के हाईएस्ट लेवल तक चला गया था। अंत में सेंसेक्स 0.44 प्रतिशत या 361.75 अंक की बढ़त लेकर 81,921.29 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी आज पॉजिटिव नोट के साथ खुला। इंट्रा-डे ट्रेड के दौरान 25,130.50 अंक के हाईएस्ट लेवल तक जाने के बाद अंत में निफ्टी 0.42% या 104.70 अंक की तेजी के साथ 25,041.10 पर बंद हुआ।

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी का शेयर सबसे ज्यादा 2.41 प्रतिशत की तेजी आई। साथ ही एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, टीसीएस, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, मारुति और इनफ़ोसिस के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

image.png

Top Losers

दूसरी तरफ, बजाज फिनसर्व का शेयर सबसे ज्यादा 1.77 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एसबीआई के शेयर भी गिरकर बंद हुए।

शेयर बाजार में आज तेजी की वजह?

अमेरिकी शेयर बाजार में सोमवार को आये उछाल का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा। साथ ही विदेशी और घरेलू निवेशकों की लिवाली तथा क्रूड आयल की कीमतों में कमी के चलते बाजार चढ़कर बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल?

एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला रुख देखने को मिला। चीन और हांगकांग का स्टॉक मार्किट जहां बढ़त में रहा वहीं दक्षिण कोरिया का कॉपी और जापान का निक्केई 225 गिरावट में बंद हुआ।

इसके अलावा यूरोपीय बाजार आज मिलेजुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे जबकि अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को उछाल के साथ बंद हुए।

सोमवार को कैसी थी बाजार की चाल?

बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स सोमवार को 375.61 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 81,559.54 पर बंद हुआ था। तीन दिनों की गिरावट के बाद एनएसई निफ्टी 84.25 अंक या 0.34 प्रतिशत बढ़कर 24,936.40 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - September 10, 2024 | 3:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement