facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: लाल निशान में बंद हुए शेयर बाजार, NTPC समेत इन शेयरों ने लगाई सबसे तेज छलांग, कौन रहा टॉप लूजर

Advertisement

पावर, फार्मा और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर की कंपनियों में देखी गई मजबूत तेजी के बाद, S&P BSE Midcap इंट्राडे ट्रेड में नई ऊंचाई पर पहुंच गया।

Last Updated- April 03, 2024 | 4:13 PM IST
Stock Market

भारतीय शेयर बाजार में आज यानी बुधवार को लगातार दूसरे दिन सुस्ती देखने को मिली। निफ्टी (Nifty) और सेंसेक्स (Sensex) दोनों की आज गिरावट के साथ ओपनिंग हुई और क्लोजिंग भी लाल निशान में ही देखने को मिली। अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती के अनुमान के चलते आज निवेशक काफी सावधान दिखे।

विशेषज्ञों का मानना है कि ताइवान में आए भूकंप की वजह से भी बाजार में गिरावट देखने को मिली क्योंकि चिप बनाने वाली ज्यादातर कंपनियां ताइवान में ही हैं और यह आशंका जताई गई कि इसकी सप्लाई में गिरावट देखने को मिल सकती है।

भारतीय शेयर बाजार में बीएसई संसेक्स (BSE Sensex) 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 73,876.82 के लेवल पर और Nifty-50 0.08 फीसदी गिरकर 22,434.65 के लेवल पर बंद हुए।

सेक्टरों में, निफ्टी रियल्टी इंडेक्स (Nifty Realty Index) 2.6 फीसदी गिर गया और निफ्टी FMCG 0.46 फीसदी फिसल गया। टॉप परफॉर्मर में देखा जाए तो, निफ्टी PSU Bank ने 1.8 फीसदी की बढ़तरी दर्ज की।

हालांकि पावर, फार्मास्युटिकल और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर की कंपनियों में देखी गई मजबूत तेजी के बाद, एसएंडपी बीएसई मिडकैप इंडेक्स (S&P BSE Midcap index ) बुधवार के इंट्राडे ट्रेड में लगभग 1 फीसदी की बढ़त के साथ 40,685.56 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया।

एसएंडपी बीएसई मिडकैप इंडेक्स (S&P BSE Midcap index ) लगातार तीसरे दिन ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहा है, इस अवधि के दौरान इसमें 3.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

Top Gainers

Nifty-50 पर आज बैंक, आईटी, फाइनैंशियल सर्विसेज (Financial Services), मीडिया जैसे सेक्टर्स में बढ़ोतरी देखने को मिली। कंपनियों की बात की जाए तो Nifty-50 पर टॉप-5 स्टॉक्स में श्रीराम फाइनैंस, NTPC, DIVI’S Laboratories Limited (Divis Labs), TCS और Tech Mahindra के शेयर रहे।

Top Losers

Nifty-50 पर नेस्ले इंडिया (Nestle India), बजाज ऑटो, डॉक्टर रेड्डी, कोटक बैंक और ब्रिटानिया टॉप-5 सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे।

अमेरिका द्वारा दरों में कटौती का दिखा असर

गौरतलब है कि 10 साल के बेंचमार्क अमेरिकी ट्रेजरी का यील्ड करीब 14 बेसिस पॉइंट बढ़कर 4.34 फीसदी हो गया। यह मैन्युफैक्चरिंग के आंकड़े जारी होने के बाद हुआ, जब पिछले महीने में परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) अप्रत्याशित रूप से 50.3 पर पहुंच गया, जो सितंबर 2024 के बाद इसका पहली बढ़ोतरी है। इसके परिणामस्वरूप जून में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दर में कटौती की उम्मीद पर असर पड़ा है।

Advertisement
First Published - April 3, 2024 | 4:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement