facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट! सेंसेक्स 319 अंक गिरा, निफ्टी 25 हजार के नीचे बंद

Advertisement

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 0.34 प्रतिशत या 86.05 अंक की गिरावट लेकर 24,971.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

Last Updated- October 16, 2024 | 4:06 PM IST
Stock Market

Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे निराशाजनक रहने और विदेशी निवेशकों के घरेलू मार्केट से लगातार पैसा निकालने के चलते बाजार में आज गिरावट देखने को मिली।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज गिरावट के साथ 81,646.60 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 81,358.26 से 81,932.15 अंक के बीच झूलने के बाद सेंसेक्स 0.39 प्रतिशत या 318.76 अंक की गिरावट लेकर 81,501.36 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 0.34 प्रतिशत या 86.05 अंक की गिरावट लेकर 24,971.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

टॉप लूजर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर सबसे ज्यादा 2.87 प्रतिशत की गिरावट लेकर बंद हुआ। इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स, इन्फोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, कोटक बैंक, आईटीसी, टाइटन, इंडसइंड बैंक, अल्ट्रा सीमेंट, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर प्रमुख रूप से गिरावट में रहे।

टॉप गेनर्स

दूसरी तरफ, एचडीएफ़सी बैंक (HDFC Bank) का सबसे ज्यादा 0.92 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। साथ ही भारती एयरटेल, रिलायंस, एशियन पेंट्स, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के शेयर हरे निशान में रहने में सफल रहे।

image.png

शेयर बाजार में आज गिरावट की वजह ?

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझान, आईटी स्टॉक्स और ऑटो कंपनियों के शेयरों में गिरावट और विदेशी निवेशकों के भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकालने की वजह से घरेलू बाजार में आज गिरावट आई।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

स्टॉक एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी निवेशकों की बिकवाली का सिलसिला जारी है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने मंगलवार को 1,748.71 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

मंगलवार को कैसी थी बाजार की चाल ?

मंगलवार को बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स (Sensex) 152.93 अंक या 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 81,820.12 पर बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) 70.60 अंक या 0.28 प्रतिशत गिरकर 25,057.35 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - October 16, 2024 | 3:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement