facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Demat Account: निवेशक के खाते में अनिवार्य भुगतान का प्रस्ताव, सेबी ने 30 मई तक मांगी टिप्पणियां

Advertisement

क्लियरिंग कॉरपोरेशन प्रतिभूतियों का भुगतान ब्रोकर के पूल खाते में क्रेडिट करता है। उसके बाद ब्रोकर वह रकम अपने निवेशकों के डीमैट खातों में क्रेडिट करता है।

Last Updated- May 09, 2024 | 9:39 PM IST
Adani bribery case: Adani Group on SEBI's radar, may investigate violation of disclosure rules SEBI की रडार पर अदाणी ग्रुप, डिस्क्लोजर नियमों के उल्लंघन की कर सकती है जांच

बाजार नियामक सेबी क्लियरिंग कॉरपोरेशन की तरफ से ग्राहकों के डीमैट खाते में प्रतिभूतियों (securities) के सीधे भुगतान पर विचार कर रहा है। अभी यह प्रक्रिया स्वैच्छिक है।

क्लियरिंग कॉरपोरेशन प्रतिभूतियों का भुगतान ब्रोकर के पूल खाते में क्रेडिट करता है। उसके बाद ब्रोकर वह रकम अपने निवेशकों के डीमैट खातों में क्रेडिट करता है।

सेबी ने गुरुवार को एक प्रस्ताव में कहा कि परिचालन दक्षता और क्लाइंटों की प्रतिभूतियों को लेकर जोखिम कम करने के लिए निवेशकों के खाते में सीधे प्रतिभूतियों की बिक्री की रकम हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पर विचार चल रहा है। बाजार नियामक ने इस पर 30 मई तक टिप्पणियां मांगी हैं।

भारत में डीमैट खाते पहली बार अप्रैल में 15 करोड़ के पार

डीमैट अकाउंट्स की संख्या पहली बार मार्च में 15 करोड़ के आंकड़े के पार चली गई। शेयर व अन्य प्रतिभूतियों को इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट में रखने के लिए यह खाता आवश्यक है। बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद मार्च में 31.2 लाख नए डीमैट खाते जुड़े और कुल डीमैट खातों की संख्या 15.14 करोड़ हो गई।

15 करोड़ डीमैट खातों का नया शिखर 10 करोड़ का आंकड़ा हासिल करने के 19 महीने बाद देखने को मिला है, जो संकेत देता है कि और भारतीय परिवार सीधे तौर पर इक्विटी में निवेश कर रहे हैं। अकेले वित्त वर्ष 24 में करीब 3.7 करोड़ नए डीमैट खाते जुड़े हैं, जो किसी एक वित्त वर्ष में सबसे ज्यादा नए खाते का आंकड़ा है और पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले इसमें 32 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

पिछले 12 महीने में देसी बाजारों ने जिस तरह का उत्साहजनक रिटर्न दिया है, उससे नए निवेशकों का स्थिर आगमन सुनिश्चित हुआ है। वित्त वर्ष 24 के दौरान बेंचमार्क निफ्टी-50 इंडेक्स ने 29 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की, जो कोविड प्रभावित वित्त वर्ष 2021 के बाद का सबसे अच्छा आंकड़ा है।

Advertisement
First Published - May 9, 2024 | 9:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement