facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेंकंडरी मार्केट ASBA के लिए तैयारी कर रही डिपॉजिटरीज, क्लाइंटों के फंडों का रुकेगा दुरुपयोग

Advertisement

बाजार नियामक की योजना 1 जनवरी से वैकल्पिक आधार पर अस्बा फैसिलिटी शुरू करने की है। यह सुविधा शुरुआत में इक्विटी कैश सेगमेंट में मिलेगी।

Last Updated- December 12, 2023 | 10:34 PM IST
Depositories ready ground for secondary market ASBA

सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (CDSL) ने कहा है कि वह 29 दिसंबर को यूपीआई ब्लॉक फैसिलिटी जारी करेगी और अगले दिन से यह प्रभावी हो जाएगा।

यह कदम द्वि‍तीयक बाजार के लिए अस्बा (ऐप्लिकेशन सपोर्टेड बाय ब्लॉक्ड अमाउंट) के क्रियान्वयन से पहले उठाया जा रहा है। बाजार नियामक की योजना 1 जनवरी से वैकल्पिक आधार पर अस्बा फैसिलिटी शुरू करने की है। यह सुविधा शुरुआत में इक्विटी कैश सेगमेंट में मिलेगी।

इस कदम से ब्रोकरेज की तरफ से क्लाइंटों के फंडों के दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलेगी। ब्रोकरेज को भेजे संदेश में CDSL ने इस व्यवस्था की खातिर परिचालन वाले तरीके भी जारी किए हैं।

सीडीएसएल के परिपत्र में कहा गया है कि यह सुविधा स्टॉक ब्रोकर व निवेशक दोनों के लिए वैकल्पिक होगी।

निवेशक इसके लिए तभी पंजीकृत हो पाएंगे जब स्टॉक ब्रोकर ने भी यूपीआई ब्लॉक फैसिलिटी का विकल्प चुना होगा। स्टॉक एक्सचेंजों के पास भी यूनिक क्लाइंट कोड डेटाबेस में पंजीकरण को स्टोर करने का प्रावधान होगा, जिसे क्लियरिंग कॉरपोरेशन के साथ साझा किया जाएगा।

Advertisement
First Published - December 12, 2023 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement