facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निगरानी में लापरवाही तो एक्सचेंजों पर लगेगा जुर्माना: SEBI

Advertisement

यह रकम निवेशक सुरक्षा एवं शिक्षा कोष में जमा की जाएगी। जुर्माना लगाने से पहले एमआईआई को ऐसे मामले पर अपनी बात रखने का अवसर दिया जाएगा।

Last Updated- June 06, 2024 | 11:16 PM IST
बाजार विशेषज्ञ संजीव भसीन की जांच कर रहा सेबी, SEBI is investigating market expert Sanjeev Bhasin

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने हेरफेर और आपत्तिजनक ट्रेडिंग की निगरानी या पकड़ने में किसी भी तरह की चूक के लिए मार्केट इन्फ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशंस (MII) पर वित्तीय दंडात्मक कार्रवाई करने का फैसला किया है। एमआईआई में स्टॉक एक्सचेंज भी शामिल हैं।

1 जुलाई से प्रभावी होने जा रहे नई व्यवस्था के तहत सेबी स्टॉक एक्सचेंजों, क्लियरिंग कॉरपोरशन और डिपोजिटरी पर निगरानी संबंधित खामियों के मामले में जुर्माना लगाएगा। एमआईआई के लिए संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देना, पूर्व-एहतियाती उपाय करना तथा अलर्ट जारी करना आवश्यक है।

सेबी ने कहा, ‘उन्हें बाजार में हेरफेर का पता लगाने में सक्षम होने की जरूरत होगी। इस हेरफेर एवं दुरुपयोग में बेईमान तत्वों द्वारा अपनाए जा सकने वाले नए तौर-तरीके और हथकंडे शामिल हैं और ऐसी गतिविधियों के खिलाफ उपयुक्त, त्वरित, प्रभावी और निवारक कार्रवाई करनी होगी।’

जुर्माना पूर्ववर्ती वित्त वर्ष में सालाना कारोबार और एक वित्त वर्ष के दौरान निगरानी खामियों के मामलों की संख्या पर आधारित होगा। उदाहरण के लिए, यदि किसी एमआईआई का सालाना कारोबार 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है, तो पहली चूक पर 25 लाख रुपये और तीसरी चूक के बाद उस वित्तीय वर्ष में एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

यह रकम निवेशक सुरक्षा एवं शिक्षा कोष में जमा की जाएगी। जुर्माना लगाने से पहले एमआईआई को ऐसे मामले पर अपनी बात रखने का अवसर दिया जाएगा।

हाल के समय में ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं जब कुछ रिटेल कारोबारियों ने शिकायत की कि बड़े ऑप्शन खिलाड़ियों और ऑपरेटरों के कारण उन्हें अपनी पोजीशन में नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि सेबी ने स्पष्ट किया है कि मामूली खामियों के मामले में इस तरह का जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।

Advertisement
First Published - June 6, 2024 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement