facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

FPI: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मई में अब तक की 28,200 करोड़ रुपये की निकासी, दो बड़ी वजह

आंकड़ों के अनुसार, इसी अवधि में FPI ने डेट या बॉन्ड बाजार में 178 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

Last Updated- May 19, 2024 | 1:24 PM IST
FPIs' selling continues; withdraw Rs 7,300 cr from equities in a weekFPI की बिकवाली जारी; फरवरी के पहले सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार से 7,342 करोड़ रुपये निकाले

आम चुनाव के नतीजों को लेकर अनिश्चितता और चीन के बाजारों में आकर्षक मूल्यांकन के चलते विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने मई में अबतक भारतीय शेयर बाजारों से 28,200 करोड़ रुपये की निकासी की है।

मॉरीशस के साथ भारत की कर संधि (India’s tax treaty with Mauritius) में बदलाव और अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ने की चिंता के बीच अप्रैल में FPI ने शेयरों से शुद्ध रूप से 8,700 करोड़ रुपये निकाले थे। इससे पहले FPI ने मार्च में शेयरों में 35,098 करोड़ रुपये और फरवरी में 1,539 करोड़ रुपये डाले थे।

आगे चलकर चुनाव नतीजों के बाद FPI के इक्विटी प्रवाह में नाटकीय बदलाव देखने को मिल सकता है। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार (Chief Investment Strategist of Geojit Financial Services) वी के विजयकुमार ने कहा कि राजनीतिक स्थिरता की स्थिति में भारतीय बाजार में भारी निवेश आएगा।

क्वॉन्टेस रिसर्च (Quantace Research) के स्मॉलकेस मैनेजर और संस्थापक कार्तिक जोनागडला ने कहा, लोकसभा चुनावों के बाद, भारत में एफपीआई का प्रवाह तीन प्रमुख कारकों के कारण मजबूत हो सकता है – अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित ढील, वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव में सकारात्मक समाधान और MSCI Emerging Markets Index में भारत का बढ़ता वेटेज 2024 के मध्य तक 20 प्रतिशत से अधिक होने का अनुमान है।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस महीने 17 मई तक शेयरों से शुद्ध रूप से 28,242 करोड़ रुपये निकाले हैं।

मोजोपीएमएस ( MojoPMS) के मुख्य निवेश अधिकारी सुनील दमानिया ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में FPI की बिकवाली की मुख्य दो वजह हैं। पहली चुनावी नतीजों को लेकर अनिश्चितता है। FPI आमतौर पर अनिश्चितता की स्थिति में सुरक्षित तरीका अपनाते हैं।

इसके अलावा बाजार मूल्यांकन काफी ऊंचा है जिसकी वजह से एफपीआई बिकवाली कर रहे हैं।

आंकड़ों के अनुसार, इसी अवधि में FPI ने ऋण या बॉन्ड बाजार में 178 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे पहले FPI ने मार्च में बॉन्ड बाजार में 13,602 करोड़ रुपये, फरवरी में 22,419 करोड़ रुपये और जनवरी में 19,836 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

कुल मिलाकर इस साल अबतक FPI शेयरों से 26,000 करोड़ रुपये निकाल चुके हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने बॉन्ड बाजार में 45,000 करोड़ रुपये डाले हैं।

First Published - May 19, 2024 | 1:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट