facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Global Markets: ट्रंप के इलेक्ट्रॉनिक्स आयात पर ‘टैरिफ रोक’ से एशियाई बाजारों में तेजी, टेक शेयरों ने लगाई छलांग

Advertisement

दक्षिण कोरिया की सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 2% की वृद्धि हुई। कंपनी एप्पल को सप्लाई करती है और अमेरिकी बाजार में दूसरे स्थान पर रहने वाली स्मार्टफोन कंपनी है।

Last Updated- April 14, 2025 | 10:00 AM IST
jewellery stock

Global Market Today, 14 April: अमेरिकी प्रशासन के स्मार्टफोन और कंप्यूटर को ट्रंप के “रेसिप्रोकल टैरिफ” से छूट दिए जाने के बाद सोमवार (14 अप्रैल) को अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी आई। इस खबर के बाद वॉल स्ट्रीट शेयर फ्यूचर्स में मजबूती देखने को मिली। हालांकि यह बढ़त सीमित रही। ऐसा इसलिए क्योंकि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने इन टैरिफ के कुछ समय बाद फिर लगाए जाने की चेतावनी दी है।

दरअसल, ट्रम्प ने रविवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि सेमीकंडक्टर पर टैरिफ की घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी तथा फोन पर निर्णय “जल्द” किया जाएगा।

चीन से अमेरिका के आयात में 23% योगदान देने वाले 20 उत्पाद प्रकारों को छूट देना निर्माताओं के लिए राहत भरा फैसला था। हालांकि, बार-बार नीतिगत उतार-चढ़ाव ने निवेशकों को भ्रमित कर दिया।

पिछले सप्ताह एसएंडपी 500 में 5.7% की आई तेजी

अमेरिका का एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में शुरुआती उछाल के बाद लाभ सिमित हो गया और 0.8% की बढ़त दर्ज की। जबकि नैस्डैक फ्यूचर्स 1.2% बढ़ा। पिछले सप्ताह एसएंडपी 500 में 5.7% की तेजी आई थी। लेकिन यह अभी भी अप्रैल की शुरुआत में रेसिप्रोकल टैरिफ के ऐलान से पहले की स्थिति से 5% से ज्यादा नीचे है। यूरोस्टॉक्स 50 फ्यूचर्स 2.6% मजबूत हुआ, जबकि एफटीएसई फ्यूचर्स 1.8% और डीएएक्स फ्यूचर्स 2.2% बढ़ा।

टेक कंपनियों के शेयर चढ़े

अमेरिकी के चीन से आयातित स्मार्टफोन, कंप्यूटर और कुछ अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी टैरिफ पर अस्थायी छूट दिए जाने के बाद एप्पल जैसी कंपनियों को आपूर्ति करने वाली प्रमुख एशियाई टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयरों में तेजी आई। एप्पल के सबसे बड़े आईफोन असेंबलर फॉक्सकॉन के शेयरों में सोमवार सुबह के कारोबार में लगभग 4% की वृद्धि हुई। जबकि लैपटॉप निर्माता क्वांट (Quant) में 7% और इनवेंटेक में 4% की वृद्धि हुई।

इसके अलावा दक्षिण कोरिया की सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 2% की वृद्धि हुई। कंपनी एप्पल को सप्लाई करती है और अमेरिकी बाजार में दूसरे स्थान पर रहने वाली स्मार्टफोन कंपनी है।

Advertisement
First Published - April 14, 2025 | 9:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement